दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

आदिवासी नगर में स्वागत द्वार का विधायक देवेंद्र यादव ने किया लोकार्पण, सर्व सुविधा युक्त शौचालय की दी सौगात


भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड 40 छावनी आदिवासी नगर पहुंचे। जहां भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड वासियों को स्वागत द्वार और सर्व सुविधा युक्त शौचालय की सौगात दी। वार्ड वासियों और आदिवासी समाज के प्रभुत्व जनो के साथ मिलकर विधायक श्री यादव ने दोनों विकास कार्यों का लोकार्पण किया। पूरे विधि विधान के साथ लोकार्पण समारोह का आयोजन हुआ। सबसे पहले विधायक श्री यादव वार्ड में पहुंचे। जहां वार्ड वासियों ने उनका स्वागत किया। पुष्प माल अर्पित किए और भव्य स्वागत किया। इसके बाद स्वागत द्वार और सर्व सुविधा युक्त शौचालय का स्वागत किए।

इस दौरान श्री यादव ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी वार्ड वासियों और आदिवासी समुदाय के लोगों का हमेशा से मुझे प्यार और आशीर्वाद मिलता रहा है। हम सब एक परिवार का हिस्सा है। और जब परिवार एकजुट होता है तो पूरा परिवार हर समस्या से लड़ सकते है। हम सब ने मिलकर भिलाई की भलाई के लिए काम किया और सफल भी हुए।

पिछली बार मैं यहाँ आया था तब आप सब से मिला आप लोगों ने प्रवेश द्वार और शौचालय की मांग की थी। जिस पर हम सब ने काम किया और आज हम आप सब को प्रवेश द्वार और शौचालय समर्पित कर रहे है। हमने जब भी जो वादा किया उसे हमने पूरा किया। हमारे मुखिया ने भी सब को पट्टा देने,राशन कार्ड देने, मकान का मालिकाना हक देने का वादा किया जिसे पूरा कर के दिखाए है। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि आप सब ने हमे हो प्यार और आशीर्वाद दिया है इसे बनाएं रखिएगा।

कार्यक्रम के अंत मे आदिवासी समाज के सम्मनित पदाधिकारियो ने आशीर्वचन देते हुए कहाँ की हम सब ने विधायक श्री यादव को हमेशा अपना बेटा माने है,कभी उन्हें नेता नहीं समझे । हमे हमेशा वे हमारे परिवार का हिस्सा है सदस्य है। हमेशा वे हम लोगों से मिलने और समस्याओं को जानने के लिए आते है। भेंट मुलाकात करते है। हमने जब भी जिन भी विकास कार्यों की मांग की उन्होंने पूरा किया।

प्रवेश द्वार बनवाया और सर्व सुविधा युक्त शौचालय भी बनवाया है। इसके लिए हम सब वार्ड वासी विधायक श्री यादव का दिल से धन्यवाद और आभार जताते है। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री यादव ने समाज के लोगों के साथ बैठ कर भोजन किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button