दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

व्यवसायी मनीष पारखा को केन्द्रीय मंत्री के हाथों मिला “प्राइड ऑफ इंडिया 2025-26” का सम्मान

दुर्ग। “प्राइड ऑफ इंडिया 2025-26” का सम्मान स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और व्यापारिक दूरदृष्टता के साथ कार्य करने क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु दिया गया। यह सम्मान “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक है, जो की अपने नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है।

मेघ गंगा ग्रुप दुर्ग शहर की एक प्रख्यात व्यवसायिक समूह है, जिसके नींव मनीष पारख द्वारा रखा गया, जो समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं देने प्रतिबद्ध है। जिसके अंतर्गत अविश एडुकॉम, लाइफकेयर डायग्नोसिस– NABL, NABH की मान्यता, महावीर ज्वैलर्स, जयदीप गैस एजेंसी, डिजाइनो डिज़ाइन एनीथिंग, TISD – द इंटरनेशनल स्कुल ऑफ़ डिज़ाइन, FADE आते है, मेघ गंगा ग्रुप के ये सभी स्तंभ सामुदायिक विकास और सामाजिक दायित्वों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

मनीष पारख जो शहर के चर्चित उद्योगपतियों में शामिल है ने इस सम्मान को अपनी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण और अटूट समर्थन का प्रतीक बताते हुए इस उपलब्धि को “मेघ गंगा ग्रुप” परिवार को समर्पित किया।

मनीष पारख ने कहा “उन सभी का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने इस यात्रा में हमारे प्रति विश्वास जताया और साथ दिया। यह मील का पत्थर हमें एक उज्जवल और प्रभावशाली भविष्य के लिए और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता हैं।”

पिछले 2 वर्ष 2025 में मनीष पारख के निर्देशन में 

1.⁠ ⁠मोर शहर मोर जिम्मेदारी के अंतर्गत दुर्ग शहर के गांधी चौक , शहीद चौक दुर्ग, राजेंद्र प्रसाद चौक, Y शेप ब्रिज स्थित चौक का पुनर्निर्माण।

2.⁠ ⁠स्वच्छता के मापदण्डों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल छत्तीसगढ़ द्वारा सम्मानित। स्वास्थ क्षेत्र में विशेष योगदान हेतु धन्वंतरि अवार्ड से सम्मानित किया गया।

3.⁠ ⁠मेघ गंगा ग्रुप में TISD , FADE, VANNAKHAM & चॉकलेट स्टोरी जैसे नए उपक्रम जुड़े।

4.⁠ ⁠लाइफकेयर डायग्नोसिस में नवीन टेक्नोलॉजी और महत्वपूर्ण मशीनों का इंस्टालेशन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button