छत्तीसगढ़फीचर्ड

व्याख्याता पद की द्वितीय चरण की ऑनलाईन काउंसिलिंग 9 से 15 अगस्त तक

रायपुर। शिक्षक सीधी भर्ती-2023 में व्याख्याता पद के लिए द्वितीय चरण अभ्यर्थियों की ऑनलाईन काउंसिलिंग 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से 15 अगस्त को रात्रि 12 बजे तक स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in में प्रारंभ की जा रही है।

इस काउंसिलिंग में व्यापम परीक्षा परिणाम के अनुसार व्याख्याता (गणित) अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 9586 से 1000 रैंक, व्याख्याता (भौतिक) अनुसूचित जाति श्रेणी में 162 से 163 रैंक तथा अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 1179 से 1272 रैंक और व्याख्याता (वाणिज्य) अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 335 रैंक के अभ्यर्थियों को ऑनलाईन काउंसिलिंग में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है।

विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in का अवलोकन कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button