छत्तीसगढ़

व्यापारिक संस्थान में फायरिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, 02 नग जिन्दा कारतूस एवं 02 नग खाली खोखा जप्त

रायपुर। थाना तेलीबांधा के अपराध क्रमांक 494/24 धारा 109(3)(5), 111, 308(5), 61(2) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा गैंग के गिरफ्तार आरोपियों से गैंग में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषणों के माध्यम से भी गैंग में संलिप्त अन्य आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपियों सेे पूछताछ एवं ऑर्गनाईजेशनल इनपुट में पाया गया कि घटना में संलिप्त वाहन चालक प्रवीण कुमार घटना दिनांक के बाद से ही पुलिस से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था एवं तकनीकी विष्लेशण से जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी लोकेट होने से बचने के लिये अलग-अलग राज्यों में अपनी लोकेशन बदल रहा था।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर घटना दिनांक के बाद से ही आरोपी की पतातलाश करने के लिये स्पेसिफिक टीम को पंजाब, हरियाणा एवं राजस्थान में दबिश देने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी दौरान टीम के सदस्यों को मुखबीर एवं तकनीकी माध्यमों से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी जिला सिरसा हरियाणा में अपने परिचित के यहां छिपा हुआ है।

जिस पर सूचना में त्वरित कार्यवाही करते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर उसे हरियाणा के सिरसा रवाना किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा सिरसा हरियाणा पहुंच कर लगातार कैम्प कर आरोपी को लोकेट करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान मौका देखकर टीम के सदस्यों द्वारा चिन्हांकित किये हुए स्थान पर घेराबंदी कर खेत एवं मकान के आसपास रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान उक्त स्थान में 02 व्यक्ति उपस्थित पाये गये पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम प्रवीण सिंह निवासी सिरसा एवं राम सिंह निवासी हिसार का होना बताया।

प्रकरण में पूछताछ के दौरान प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू ने रायपुर तेलीबांधा स्थित पी.आर.ए. ऑफिस में अपने साथी सागर निवासी मनसा पंजाब के साथ मिलकर फायरिंग करना स्वीकार किया गया।

आरोपी रामसिंह पूर्व में प्रकरण में गिरफ्तार हुए आरोपी सागर का रिश्तेदार तथा आरोपी रामसिंह की मुलाकात आरोपी प्रवीण से पूर्व में सिरसा हरियाणा में जेल निरूद्ध रहने के दौरान हुई थी। जिसके कारण आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू को आरोपी रामसिंह द्वारा अपने घर में यह जानते हुए कि वह पुलिस प्रकरण में फरार चल रहा है के बाद भी अपने घर में छिपने हेतु पनाह दिये जाने पर आरोपी रामसिंह को भी गिरफ्तार किया गया है।

जिस पर दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर सिरसा हरियाणा से ट्रांजिस्ट रिमाण्ड पर रायपुर लाया गया है तथा आरोपी प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू के कब्जे घटना से संबंधित 02 जिन्दा कारतूस एवं 02 खाली खोखा जप्त किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. प्रवीण सिंह उर्फ पिन्नू पिता छिन्द्रपाल उम्र 20 साल निवासी ग्राम टीटुखेड़ा शासकीय स्कूल के पास थाना सदर सिरसा जिला सिरसा हरियाणा।

02. राम सिंह पिता स्व. सोमनाथ उम्र 20 साल निवासी ग्राम प्रायमरी गर्ल्स स्कूल के पास ग्राम चौधरीवास थाना आजाद नगर जिला हिसार हरियाणा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button