छत्तीसगढ़फीचर्ड

व्यापारी से रात्रि में चाकू की नोक पर लाखों रूपये लूट कर भागने वाले आरोपी गिरफ्तार, नगद 10.44 लाख रुपए बरामद

मास्टर माइंड पूर्व नौकर विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक द्वारा घटना के लगभग 17 दिन पहले बैठक कर प्लानिंग किए थे, जिसमें उसने अपने साथियों को बताया कि बुजुर्ग व्यापारी के पास बहुत पैसा है जो रोज अपने दुकान से रात को 8-9 बजे लगभग स्कूटी मे थैला में पैसा रखकर घर जाता है, और बहुत डरपोक है, जिस दिन काम मे जाऊंगा उस दिन पैसा लूटना है…

 

पूर्व नौकर मास्टर माइंड घटना दिनांक को एक दिवस के लिए व्यापारी के बुलाने से काम पर गया था, जो मौका के तलाश में था, व्यापारी रात्रि में अपने दुकान से पैसे लेकर घर जाने के लिए निकला तो मास्टर माइंड आरोपी अपने अन्य साथियों को फोन से सूचना दे दिया, जो पहले से घटना स्थल पर लूट की घटना को अंजाम देने के लिए छिपकर इंतजार कर रहे थे…

 

आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम नगदी 10 लाख 44 हजार रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद,गिरफ्तार आरोपी से तकीनीकी साक्ष्य के आधार पर पूछताछ करने पर दिनांक 18.07.25 को बोड़सरा शराब दुकान का ताला तोड़कर दीवाल उखाड़ कर लॉकर तोड़कर लगभग 2.40 लाख रुपये चोरी कर ले जाना एवं लॉकर को नहर में फेकना स्वीकारा। जिसमें 64000 रुपये बरामद…

 

जांजगीर चांपा। घटना 06.09.2025 को एक व्यापारी प्रार्थी अरुण कुमार अग्रवाल निवासी नैला अपने नैला दुकान से दुकानदारी करके बैग में लाखों रूपये को लेकर स्कूटी में घर जा रहा था तभी लगभग रात्रि 9.15 बजे के आस पास नैला गली के पास पहुंचा था, तो पूर्व में आरोपीगण लूट को घटना को अंजाम देने के लिए छिपे थे, व्यापारी जैसे से गली तरफ पहुंचा तो आरोपियों द्वारा उसे स्कूटी से गिराकर चाकू दिखाकर उसके बैग में रखे लाखों रूपये को लेकर फरार हो गए।

जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय सहित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी जांजगीर कविता ठाकुर घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया तत्काल आरोपियों की पातासाजी के लिए रात्रि में ही साइबर टीम जांजगीर तथा चैकी नैला की अलग टीम गठित किया गया था।

गठित टीमों का नेतृत्वकर्ता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी द्वारा लगातार टीमों के अधिकारियों से संपर्क में रहकर उनको मार्गदर्शन देते रहे इसी दौरान सायबर टीम जांजीगर के गोपनीय सूत्र के सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर व्यापारी के दुकान में पूर्व में काम करने वाले ’मास्टर माइंड’ एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक एवं क्षेत्र के आदतन बदमाश ’मुकेश सूर्यवंशी’ तथा ’नितेश पंडित उर्फ विक्की’ को पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा।

जिससे कडाई से पूछताछ करने पर 17 दिन पहले 04 साथियों के साथ लूट की प्लानिंग करना, उसी प्लान के अनुसार घटना को अंजाम देकर फरार होना स्वीकार किये।

आरोपियों को उनके सकूनत से पकड़ा जाकर लूट की रकम नगदी 10 लाख 44 हजार रुपए एवं घटना में प्रयुक्त चाकू, सर्जिकल ब्लेड स्कूटी को बरामद किया, जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

नाम आरोपी: 1. मुकेश सूर्यवंशी पिता श्रीराम सूर्यवंशी उम्र 19 साल वार्ड नंबर 02 दर्रीपार नैला चौकी नैला
2. नितेश पंडित पिता उमेश पंडित उम्र 21 साल निवासी अमोरा थाना मुलमुला जिला जांजगीर चांपा
3. एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button