खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रिंस शेख खालिद से मुलाकात के बाद बोले पीएम मोदी- आपको सच्चे दोस्त के रूप में देखता है हर भारतीय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्रांस के बाद अब यूएई के दौरे पर हैं. पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान ने स्वागत किया…

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी फ्रांस की अपनी दो दिवसीय यात्रा समाप्त कर शनिवार को संयुक्त अरब अमीरात पहुंचे. इस दौरान यूएई के राष्ट्रपति शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई।

शेख खालिद के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें अबू धाबी आकर और राष्ट्रपति से मिलकर खुशी हुई है. उन्होंने गर्मजोशी से किए गए स्वागत और सम्मान के लिए उनका धन्यवाद कर कहा कि ‘हर भारतीय आपको एक सच्चे दोस्त के रूप में देखता है।’

पीएम मोदी ने कहा, “हम अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए नई पहल कर रहे हैं. दोनों देशों की मुद्राओं में व्यापार समझौते पर आज का समझौता हमारे मजबूत आर्थिक सहयोग और विश्वास को दर्शाता है।”

समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान इससे पहले अबू धाबी में पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान की मौजूदगी में भारत और यूएई के अधिकारियों ने कई समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया।

विकास को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा इसके अलावा पीएम मोदी ने COP28UAE के मनोनीत अध्यक्ष डॉ. सुल्तान अल जाबेर से मुलाकात की और कहा कि उनके साथ उनकी बहुत उपयोगी बैठक हुई. मुलाकात के बाद मोदी ने ट्वीट कर कहा, “हमारी चर्चा सतत विकास को आगे बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित थी. इस दिशा में भारत के योगदान, विशेष रूप से मिशन लाइफ पर हमारे जोर पर प्रकाश डाला गया।”

वहीं, विदेश मंत्रालय के अनुसार, डॉ. जाबेर ने पीएम को आगामी सीओपी-28 के बारे में जानकारी दी. पीएम ने यूएई की सीओपी-28 की अध्यक्षता के लिए पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया. पीएम ने जलवायु परिवर्तन को संबोधित करने के लिए भारत के प्रयासों और पहलों पर भी प्रकाश डाला।

https://twitter.com/PMOIndia/status/1680178095616131073?t=XeGSarDGbgro4mFK0a7hYg&s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button