Uncategorised

एसपी मोहित गर्ग ने सिटी कोतवाली थाने का किया वार्षिक निरीक्षण, पेंडिंग अपराधों के निराकरण हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

कबीरधाम। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के द्वारा आज दिनांक-30/07/2021 को 11:00 बजे से शाम 7:15 बजे तक थाना सिटी कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाने में दर्ज विभिन्न गंभीर अपराधों की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम से लेते हुए पुलिस टीम के समक्ष उत्पन्न होने वाले समस्याओं की जानकारी लेकर उक्त पेंडिंग अपराधों के निराकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश देकर पुनः नये सिरे से गंभीर अपराधों के जांच करने निर्देश दिया गया

साथ ही थाने में उपस्थित आवश्यक विहित पंजीयों की सूची वार प्रत्येक रजिस्टर रोजनामचा, केस डायरी, प्रथम सूचना पत्र, अपराध रजिस्टर, ग्राम अपराध पुस्तिका, हिस्ट्री शीट रजिस्टर, निगरानी रजिस्टर, जब्ती रजिस्टर, फरारी रजिस्टर, कैसबुक, गिरफ्तारी रजिस्टर, लेजर बुक, तैनाती रजिस्टर, गोला बारूद रजिस्टर, बंदूक लाइसेंस रजिस्टर, आबकारी रजिस्टर, कोटवारी रजिस्टर, मार्ग, पेंशन आवास, गुम मावेशी, पत्र व्यवहार, निरीक्षण पुस्तिका, कर्तव्य पंजी, जैसे विभिन्न रजिस्टर को बारीकी से देखकर कमियों को पूरा करने संबंधित को निर्देश दिया गया तथा थाने के माल खाना में जाकर जप्त सामग्री का बारीकी से निरीक्षण कर, रखरखाव पर विशेष ध्यान रखने हिदायत दिया गया साथ ही पुलिस अधीक्षक ने थाने के कंप्यूटर कक्ष, मालखाना, पुरुष हवालात, महिला हवालात व थाना परिसर का निरीक्षण किये उन्होंने थाना परिसर में साफ- सफाई का भी अवलोकन किये।

थाने में उपस्थित केस डायरी को प्रत्येक विवेचकों को अध्यन करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस टीम को सतर्क रहकर मुस्तैदी से कार्य करने का निर्देश भी दिया गया। अपराध के ग्राफ को भी देखा गया।

माननीय न्यायालय से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन करने, महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित तथा हत्या और अन्य मामलों में शीघ्र गिरफ्तारी करने। थाने में आम जनों के द्वारा किसी मामले को लेकर उपस्थित होने पर सम्मान पूर्वक बैठा कर उनकी समस्याओं/शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के पश्चात समस्त सिटी कोतवाली स्टाफ को फॉलिंग करा के किसी भी प्रकार के विभागीय या कर्तव्य स्थल तथा व्यक्तिगत समस्या है। तो बेझिझक होकर बताने कहा गया जिस पर सिटी कोतवाली स्टाफ के द्वारा थाने से संबंधित आवश्यक उपकरणों की आवश्यकता की जानकारी दिया गया जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक के द्वारा गठित टीम को उक्त आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु तत्काल निर्देश दिया गया है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोम, निरीक्षक (अ) वीरेंद्र सिंह ताराम, उप निरीक्षक बी.आर गजेंद्र (रीडर), उप निरीक्षक (अ) युवराज अस्टकर (स्टेनो), एवं थाना सिटी कोतवाली के समस्त अधिकारी जवान उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button