देश-दुनियाफीचर्ड

शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर, इन जिलों में कई दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें

कई जिलों में इस सप्ताह के दौरान कुछ दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी. राज्य में निकाय चुनाव और दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर ये फैसला किया गया है…

लखनऊ (ए)। उत्तर प्रदेश में स्वार और छानबे उपचुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार का सोमवार को अंतिम दिन है. जबकि निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार का मंगलवार को अंतिम दिन होगा. लेकिन इस बीच राज्य में अगले कई दिनों तक शराब की दुकाने बंद रहेंगी. इस पूरे सप्ताह के दौरान राज्य में कई जगहों पर शराब की दुकानों को बंद रखा जाएगा।

राज्य में 10 मई को स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर वोटिंग होगी. इससे पहले ही इन जगहों पर मंगलवार और बुधवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगी. इसके बाद राज्य में 11 मई को निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए वोटिंग होगी. इस चरण के अंतर्गत राज्य के 38 जिलों में वोट डालें जाएंगे. इस वजह से इन इलाकों में बुधवार और गुरुवार को शराब की दुकानें बंद रहेंगे. यानी राज्य में कई जगहों पर मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी।

यूपी में निकाय चुनाव और उपचुनाव के लिए वोटों की गितनी 13 मई को होगी. इस वजह से राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है. खास तौर पर संवेदनशील इकालों में असमाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी. हालांकि इसके अलावा राज्य में शुक्रवार की शाम से ही शराब की दुकानों को बंद कर दिया जाएगा. राज्य में शनिवार को भी शराब की दुकानें बंद रहेंगी।

गौरतलब है कि राज्य में दो चरणों में निकाय चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण के अंतर्गत राज्य के 37 जिलों में चार मई को वोटिंग हुई थी. इसके बाद राज्य के 38 जिलों में दूसरे चरण के अंतर्गत 11 मई को वोट डाले जाएंगे. राज्य में छानबे और स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी हो रहा है. इसके लिए 10 मई को वोटिंग होगी. जबकि वोटों की गिनती 13 मई को होगी और नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button