दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शहीदों की शहादत को याद करने इनकलाब शहीदों की शाम का आयोजन आज भिलाई के शहीद पार्क में

भिलाई। 23 मार्च को सेक्टर 5 शहीद पार्क भिलाई में शहीद दिवस मनाया जाएगा। शहीद दिवस के अवसर पर हमारे देश के वीर शहीद जवानों की याद में इनकलाब शहीदों की शाम कार्यक्रम का आयोजन एनएसयूआई दुर्ग के द्वारा किया जा रहा है । इस कार्यक्रम में युवाओं के चहेता और सुप्रसिद्ध कलाकार राजस्थान के सिंगर रैपरिया बालम भिलाई आएंगे। जो इस कार्यक्रम में अपने देशभक्ति गीतों से वीर शहीदों के शहादत की गाथा गाएंगे। उनके सम्मान में सुरीली गीतों की प्रस्तुति देंगे।

देश के लिए लड़ते हुए अपने प्राणों को हंसते-हंसते न्यौछावर करने वाले तीन वीर सपूतों का शहीद दिवस है। 23 मार्च यानि क्रांतिकारी वीर भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बलिदान दिवस। यह दिवस न केवल देश के प्रति सम्मान का दिन है ब्लकी हम सब के लिए वीर सपूतों के बलिदान को नम आांखों से श्रद्धांजलि देना का दिन है। उन अमर क्रांतिकारियों की शहाद को हमारी युवा पीढ़ी कभी भूल ना पाए, सदैव उनकी कुरबारियों को हम याद रखें।

इसी कड़ी में भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने शहीद भगत सिंह की सबसे बड़ी प्रतिमा सेक्टर 5 शहीद पार्क में स्थापित की है। शहीदों की याद में एक भव्य उद्यान बनाया गया है। जिसका लोकार्पण सीएम भूपेश बघेल ने किया था। इसी शहीद पार्क में इनकलाब शहीदों की शाम कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां मुख्य अतिथि के रूप में एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन , विधायक रायपुर विकास उपाध्याय, दुर्ग विधायक अरूण वोरा उपस्थित होंगे। कार्यक्रम में बीएसएफ के जवान, एनसीसी केडर भी विशेष रूप से शामिल होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button