छत्तीसगढ़फीचर्ड

घर-घर जाकर साक्षरता का संदेश पहुंचाएं- कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह

रायपुर। केंद्र प्रवर्तित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘उल्लास नवभारत साक्षरता अभियान’ के प्रचार-प्रसार को गति देने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभा कक्ष में एक विशेष प्रचार गीत और QR कोड के माध्यम से जानकारी के वितरण का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर, डॉ. गौरव सिंह ने किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं स्वयंसेवी शिक्षकों को निर्देशित किया,

कि वे घर-घर जाकर साक्षरता का संदेश पहुंचाएं और 15 वर्ष से अधिक आयु के अशिक्षित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उल्लास केंद्रों से जोड़ने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर मीनाक्षी केसरवानी द्वारा रचित ‘उल्लास साक्षरता गीत’ का भी शुभारंभ किया गया। यह गीत लोगों में साक्षरता के प्रति उत्साह का संचार करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button