छत्तीसगढ़फीचर्ड

शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने हेतु 07 राजपत्रित पुलिस अधिकारियो क़े नेतृत्व मे 2200 से अधिक की संख्या मे सुरक्षा बल जिले मे रहेगा तैनात

मतदान केन्द्रो मे 1025 से अधिक पुलिस जवान एवं विशेष पुलिस अधिकारी रहेंगे कर्तव्यस्थ, 238 से अधिक पुलिस जवान एफ.एस.टी./एस.एस.टी, पुलिस सेक्टर ऑफिसर एवं अन्य मतदान सम्बन्धी कार्यों मे रहेंगे कर्तव्यस्थ…केंद्रीय सुरक्षा बलों मे सी. आर. पी. एफ. की 06 कम्पनी स्टेट आर्म्ड पुलिस असम की 02 कंपनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 01 कंपनी कुल 09 कम्पनी सुरक्षा व्यवस्था की संभालेंगे कमान…

सरगुजा। सरगुजा जिले मे लोकसभा चुनावों क़े लिए दिनांक 07/05/24 कों मतदान होना हैं, मतदान प्रक्रिया से पूर्व मे जिले मे विशेष सुरक्षा व्यवस्था हेतु केंद्रीय सुरक्षा बलों मे सी. आर. पी. एफ. की 06 कम्पनी स्टेट आर्म्ड पुलिस असम की 02 कंपनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 01 कंपनी कुल 09 कम्पनी पहुंची हैं, 07 राजपत्रित पुलिस अधिकारियो क़े नेतृत्व मे 2200 से अधिक की संख्या मे पुलिस अधिकारी कर्मचारी जिले भर मे कर्तव्यस्थ किये गए हैं।
मतदान केन्द्रो मे 1025 से अधिक पुलिस जवान सहित वनरक्षक, कोटवार विशेष पुलिस अधिकारी कर्तव्यस्थ रहेंगे, एफ.एस.टी./एस.एस.टी, पुलिस सेक्टर ऑफिसर एवं अन्य मतदान सम्बन्धी कार्यों मे 238 पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात किये गए हैं।
कुल 1263 पुलिस बल क़े जवान मतदान सम्बन्धी कार्यों मे तैनात रहकर पुलिस सेक्टर पेट्रोलिंग आदि कार्यों कों सुरक्षित रूप से निर्बाध जारी रखेंगे, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु सी.आर.पी.एफ की एक कंपनी 24/7 पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं परिसर मे तैनात होकर लगातार मतगणना क़े दौरान एवं उसके पश्चात भी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे।
सरगुजा पुलिस द्वारा जिले मे शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया हेतु पर्याप्त संख्या मे पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों कों जिले भर मे तैनात किया गया हैं, ताकि निर्बाध तरीके से मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके।
जिले मे रिजर्व फ़ोर्स की व्यवस्था की गई हैं जिसमे 52 पुलिस अधिकारी कर्मचारी तैनात रहकर 24/7 किसी भी मतदान केंद्र मे पहुंचने हेतु तैयारी क़े हालत मे रहेंगे, जिले मे सुरक्षा व्यवस्था हेतु क्यूआरटी टीम क़े 19 जवानों द्वारा किसी भी हालत से निपटने जाली बॉडीगार्ड सहित केन एवं अन्य तकनिकी संसाधनों से लैश होकर लगातार कंट्रोल रूम क़े सम्पर्क मे रहेंगे एवं त्वरित रूप से कार्यवाही करेंगे,साथ ही 47 पुलिस सेक्टर पेट्रोलिंग पार्टी द्वारा लगातार जिले मे भ्रमण कर चाक चौबंध सुरक्षा व्यवस्था का निर्धारण किया जायगा।
साथ ही मतदान प्रक्रिया कों निर्बाध रूप से जारी रखा जायगा, इसके साथ ही पोलिंग बूथ मे तैनाट किये गए सुरक्षाकर्मियों कों मतदान केंद्र तक जाने वाली बसों मे बैठाकर मतदान दल क़े साथ रवाना किया गया हैं, पुलिस अधिकारियो कर्मचारियों कों मतदान केंद्र की सुरक्षा का विशेष ध्यान  रखने निर्देशित किया गया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button