छत्तीसगढ़फीचर्ड

शांति निकेतन महाविद्यालय में वार्षिक खेल महोत्सव प्रारंभ, शतरंज प्रतियोगिता की विनर रही दानेश्वर साहू

रायपुर। शांतिनिकेतन महाविद्यालय चंगोराभाठा रायपुर में दिनांक 21दिसंबर 2023 दिन गुरुवार से वार्षिक खेल महोत्सव उमंग उल्लास 2023 का प्रारंभ हुआ। इस आयोजन में महाविद्यालय के संचालक मुकेश गुप्ता, ऋषभ गुप्ता एवं प्रभारी प्राचार्य बंशीलाल सुर्गे एवं उप प्राचार्य अनिरुद्ध तिवारी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माता सरस्वती की फोटो पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

महाविद्यालय के बीएससी, बीसीए, बीकॉम, पीजीडीसीए, डीसीए, एमएससी सभी कक्षा एवं सभी वर्गों के विद्यार्थी प्रतियोगिता में शामिल हुए एवं सभी गेम्स का भरपूर आनंद लिया। वार्षिक खेल महोत्सव उमंग उल्लास 2023 के प्रथम दिवस के अंतर्गत शतरंज कर्म थ्री लैग रेस स्लो साइकिल रेस खो खो और वॉलीबॉलो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों का उत्साह एवं इस पूर्ति देखते ही बनता था प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया वह विजेता घोषित हुए।

कार्यक्रम का संचालन अनिरुद्ध तिवारी, डॉ अलका मिश्रा, उपमा सोनवानी की देखरेख में कार्यक्रम का संचालन किया गया। अन्य सभी सहायक अध्यापक प्रदीप घोष, दीक्षा सिंह, सुरभि मैडम, संजू साहू, शिखा शर्मा, योगेश साहू, अजय पटेल पूरे कार्यक्रम तक उपस्थित रहे एवं विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते रहे। सभी विजयी रहे विद्यार्थियों को संचालक मुकेश गुप्ता, डायरेक्टर ऋषभ गुप्ता, समस्त महाविधालय स्टाफ की ओर से बधाइयां दी।

प्रतियोगिता विनर के नाम
1.थ्री लैग रेस विनर छात्राएं:

सुजाता-वैभवश्री रनर अप रनर वीणा -वेदिका

विनर -छात्र होमकरण -भूपेश, रनरअप- जयेश -तुषार

2.कैरम प्रतियोगिता विनर :

योगेश- अजय, रनर अप : दीपेश -पवन

3. शतरंज प्रतियोगिता:

विनर : दानेश्वर साहू, रनर अप : दक्ष नंदेश्वर

4. स्लो साइकिल:
विनर भूपेश साहू, रनर अप सुजाता

5. खो -खो:

विनर जयेश एवं साथी

6. वॉलीबॉल प्रतियोगिता:
विनर -जयेश एवं साथी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button