दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शांति समिति के सदस्यों का हुआ गठन, समिति के गठन के उद्देश्य पर एसपी जितेंद्र शुक्ला ने की चर्चा

दुर्ग। दिनांक 23.07.2024 को जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, अभिषेक झा अति. पुलिस अधीक्षक ( शहर) दुर्ग एवं चिराग जैन (भा.पु.से.) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, जिला दुर्ग की उपस्थिति में थाना मोहन नगर में शांति समिति के सदस्यो का गठन किया गया।

शांति समिति के सदस्यो से समिति के गठन के उद्देश्य के संबंध में चर्चा की गई व सदस्यो को शांति समिति का परिचय पत्र वितरण किया गया।

उक्त कार्यक्रम में थाना मोहन नगर क्षेत्र के वार्ड पाषर्द, स्कूल प्राचार्य एवं विभिन्न वर्ग समुदाय के गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए।

शांति समिति के गठन पश्चात पूलिस अधीक्षक द्वारा थाना मोहन नगर के लंबित प्रकरणो की समीक्षा कर प्रकरण के निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button