दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शांती मिश्रा फॉउंडेशन ने ड्राइंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

भिलाई। शांती मिश्रा फॉउंडेशन के अध्यक्ष सीता मिश्रा, उपाध्यक्ष रीता चौधरी, सचिव देव रूप मुखर्जी, सह सचिव खोमिन साहू व संस्था के पदाधिकारी मानवेंद्र प्रसाद, रुखशाना, अनीता, देवाशीष मुखर्जी ठाकुर, साधना जैसवाल, दीक्षा जैसवाल, रीमा जामभूलकर, इंदू, संदीप शुक्ला, भगत शिंदे, बिंदू, आनंद अरगुले द्वारा मुख्य अथिति अंजना मुखर्जी, अथिति मंदिरा नंदी, रविधर दीवान, कुमारी वंदना राय अधिवक्ता की उपस्थिति में 01 मई को ड्राइंग पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 5 वर्ष से 10 वर्ष के वर्ग के बच्चो के मध्य किया गया।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने अपने अभिभावक की उपस्थिति में भाग लिया, जिसमें प्रथम पुरस्कार दिशा साहू खुर्सीपार, द्वितीय पुरस्कार अनुष्का एवं तृतीय पुरस्कार कृतिका स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

प्रोत्साहन राशि प्रतिभा वान छात्रा भावना को प्रदान किया गया। उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर शांति मिश्रा फाउंडेशन की ओर से फॉउंडेशन अध्यक्ष ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में उपस्थित पालको और प्रतिभागियों के आभार व्यक्त किया। फाउंडेशन के द्वारा ऐसे आयोजनों से नई प्रतिभाओ के उभरने का अवसर मिल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button