दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर- एसपी ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

दुर्ग। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 एवं मतदाता सूची का द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 अक्टूबर 2023 के संबंध में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्वाचक एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गयी।

उक्त बैठक में अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी अरविन्द कुमार एक्का, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन तथा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी बजरंग दुबे उपस्थित रहे। बैठक के दौरान निर्वाचन कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा की गयी। निर्वाचक / सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को अति संवेदनशील मानचित्रण (वलनरबिलिटी मैपिंग) तथा निर्वाचन के दौरान लॉ एंड ऑडर के संबंध में विस्तृत चर्चा की गयी। कम मतदान प्रतिशत वाले मतदान केन्द्रों का चिन्हांकन कर बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वे के दौरान मतदान प्रतिशत में कमी के कारणों की पहचान कर स्वीप गतिविधियों के माध्मय से मतदान प्रतिशत बढ़ाने कहा गया।

मतदान केन्द्रों में एएमएफ की सुविधा पूर्ण किये जाने व 18-19 वर्षु वर्ग के नवीन मतदाताओं के शत प्रतिशत पंजीयन करने को कहा गया। जिले में आयोग के निर्देशानुसार संचालित शत प्रतिशत पंजीयन एवं मतदान हेतु नववधु सम्मान की जानकारी ली गयी। विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान वाहनों की आवश्यकता के संबंध में चर्चा की गई तथा वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा गया। विधानसभा निर्वाचन हेतु आयोजित होने वाले प्रशिक्षणों के संबंध में जानकारी ली गयी तथा समयावधि में प्रशिक्षण कार्य पूर्ण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।

नवीन युवा मतदाताओं, वयोवृद्ध मतदाताओं, दिव्यांग मतदाताओं तथा तृतीय लिंग मतदाताओं का निर्वाचन में शत प्रतिशत पंजीयन तथा मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए स्वीप कार्ययोजना के अंतर्गत नवाचार तथा इन समुदाय के लोगों को शामिल करते हुए कार्यक्रम आयोजित करने कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button