छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की है गर्भवती

रायपुर। दिनांक 01.02.2025 को प्रार्थिया थाना गोलबाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 15.11.2023 के रात्रि 23.30 बजे घटना स्थल थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत में आरोपी पद्मालोचन द्वारा पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाकर दुष्कर्म किया, जिससे वह गर्भवती हो गई तथा वर्तमान में 8 माह का बच्चा है।

पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 20/2025 धारा 376(2)(ढ) भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी जो लगातार फरार था जिसके संभावित मोबाइल/IMEI नंबरों का CDR लोकेशन साइबर सेल के माध्यम से निकलवाकर उसके सकुनत तथा उसके हर संभावित ठिकानों में जाकर पता तलाश कर आरोपी पद्मलोचन जगत पिता हृदय सिंह जगह उम्र 33 साल पता ग्राम पठियापाली, पोस्ट बारडेली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.) को आज दिनांक 25.03.2025 को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया।

नाम आरोपी: पद्मलोचन जगत पिता हृदय सिंह जगह उम्र 33 साल पता ग्राम पठियापाली, पोस्ट बारडेली, थाना बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

समस्त कार्यवाही में थाना गोलबाजार से निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उप निरी. पुणे सिंह जुर्री, प्र.आर. 1755 विवेक निराला, आर. 1545 संदीप सिंह, आर. 327 अभिलाष नायर की भूमिका महत्वपूर्ण रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button