छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी का झांसा देकर नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार: अपने बेटे का नाबालिग से जबदस्ती जयमाला डालकर शादी करवाने वाले माता-पिता भी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल किया गया बरामद, आरोपी दिलकुमार कश्यप, संतोष कश्यप एवं गंगोत्री बाई कश्यप को दिनांक 07.11.22 को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड में…

जांजगीर चांपा। थाना मूलमुला क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता ने थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिलकुमार कश्यप पीड़िता को बहला फुसलाकर भगाकर शादी का झांसा देकर अपने घर ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया एवं आरोपी के पिता संतोष कश्यप एवं गंगोत्री बाई कश्यप द्वारा अपने पुत्र दिल कुमार कश्यप के साथ पीड़िता का जबदरस्ती जय माला डालकर विवाह करा दिये। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 300/2022 धारा 363, 366, 376(3) 376(2)(एन) भादवि, 4,6 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी दिल कुमार कश्यप, संतोष कश्यप एवं गंगोत्री बाई कश्यप निवासी जेवरा को दिनांक 07.11.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया।

आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरीक्षक के.सी.मोहले, सउनि कपिल साहू, माधव सिंह, प्र.आर. रेमन सिंह, आर. दिलदार निराला एवं म.आर. बबीता निषाद का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button