दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शादी का प्रलोभन देकर अपने पहचान वाले के घर पर ले जाकर जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, अपहृत नाबालिग बच्ची को पुलिस ने नक्सल ग्राम से किया बरामद

भिलाई। दो दिन पूर्व अपने घर सूपेला से लापता 17 वर्षीय लड़की को सुपेला पुलिस ने राजनांदगांव जिले के चिचोला पुलिस चौकी क्षेत्र के नक्सल ग्राम पिटेपानी से बरामद किया है।

मामले के आरोपी तुकेश्वर तुमकेरी उर्फ सोनू , 21 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया है। प्रार्थिया की माँ की रिपार्ट पर दिनांक 29/07/21 को अपराध क्रमांक 601/21, धारा 363 आईपीसी कायम कर विवेचना में लिया गया था।

बच्चों एवं महिला संबधी अपराधों में त्वरित कार्यवाही के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना स्तर पर एक पृथक टीम बनाकर नाबालिग बच्ची की खोजबीन के लिए प्रयास शुरू किया गया था।

अथक प्रयास के बाद कई ठिकानों पर दबिश देने उपरांत अपहृता अंततः चिचोला चौकी क्षेत्र के नक्सल ग्राम पिटेपानी से बरामद कर ली गई।

पूछताछ पर लड़की ने बताया कि आरोपी शादी का प्रलोभन देकर अपने पहचान वाले के घर पर ले गया और जबरदस्ती दैहिक शोषण किया साथ ही कई गावो में घूमता रहा। आरोपी को धारा 363,376 आईपीसी 4/6 पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button