दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शादी का प्रलोभन देकर 10 वर्षों से लगातार बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

पीड़िता के लिखित शिकायत पर प्रथम दृष्टया अपराध सदर धारा 376 (2) (N) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है…

भिलाई 03। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने पिछले 10 वर्षों से शादी का प्रलोभन देकर बलात्कार करने वाले आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपी वर्ष 2014 से लेकर 2024 तक पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर जबरदस्ती लगातार शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। जिसकी लिखित शिकायत पीड़िता ने बुधवार की शाम पुरानी भिलाई थाना में दी है, पीड़िता के लिखित शिकायत पर प्रथम दृष्टया अपराध सदर धारा 376 (2) (N) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विकास घसिया द्वारा शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। पीड़िता और आरोपी की मुलाकात स्कूली पढ़ाई के समय ट्यूशन में दोनों की जान पहचान हुई थी। आरोपी विकास घसिया ने पीड़िता को बोला कि मैं तुमको चाहता हूं तुमसे शादी करना चाहता हूं कहकर उसे विश्वास दिलाया और पीड़िता के साथ बातचीत घुमना फिरना करने लगा।

वर्ष 2014 में आरोपी ने किराये के मकान में पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया और उसके बाद जब पीड़िता ने उसको शादी करने के लिये बोली तो आज कल बोलकर टालता रहा और घुमने फिराने ले जाकर अलग अलग जगह पर ले जाकर शादी करने का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाकर उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया।

नवम्बर 2024 में परीक्षा देने पीड़िता बिलासपुर गई थी तो उसके साथ आरोपी विकास घसिया उसके साथ बिलासपुर गया था बिलासपुर के एक होटल में पीड़िता को अपने साथ रूकाया और तेरे साथ शादी करूंगा कहकर शारीरिक संबंध बनाकर जबरदस्ती बलात्कार किया।

आरोपी ने नवम्बर 2024 को किसी दूसरी लडकी से सगाई कर लिया है और जब पीड़िता को आरोपी की सगाई का पता चला तो पीड़िता पुछी की मुझे शादी का आश्वासन देकर दूसरी लडकी से सगाई कर लिये हो तब वह बोला कि मैं सगाई नहीं किया हूं में तुमसे एक महीने में शादी करूंगा कहकर आश्वासन दिया था और पीड़िता को शादी करने से मना कर दिया है।

नाम आरोपी: विकास घसिया पिता मोहन घसिया निवासी सीजी सिटी, दादर रोड चरोदा, थाना पुरानी भिलाई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button