दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शान-शौकत के लिए दुकान का शटर तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 34 हजार नगद व सामान जप्त

भिलाई। प्रार्थी पंकज अग्रवाल निवासी वेंटकेश्वर टाॅकिज के पीछे सुपेला ने दिनांक 11.07.2023 को थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इनका गणेश मार्केट सुपेला स्थित प्लास्टिक की दुकान है। दिनांक 10-11.07.2023 की दरम्यानी रात प्रार्थी दुकान का किराया देने का पैसा अपने गल्ले में रख कर शटर लगाकर ताला बंद कर रात्रि में अपने घर चला गया था। सुबह आकर देखा तो उसके दुकान की शटर का ताला टूटा हुआ था एवं गल्ले में रखा नगदी रकम करीब 70,000 रूपये किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में चोरी का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में शत-प्रतिशत बरामदगी हेतु संपत्ति संबंधी अपराध में त्वरित निराकरण करने का निर्देश प्राप्त है। प्रार्थी के दुकान के आस-पास के लोगो से पूछताछ कर सीसीटीवी कैमरे खंगाला गया। हुलिया के आधार पर संदेहियो को उठाया गया और पूछताछ किया गया। विधि से संघर्षरत बालको ने पहले तो ना नुकुर करते रहे किन्तु अंततः अपना जुर्म स्वीकारते हुए चोरी की गई नगदी रकम को बटवारा करना एवं उसी पैसे से महंगी-महंगी सामान जैसे मोबाईल, घड़ी, जूते, पकड़े आदि खरीदी कर कुछ पैसे खर्च करना बताये।

विधि से संघर्षरत बालको से 34,000 रूपये नगदी व अन्य सामाग्री जप्त किया गया। विधि से संघर्षरत बालको को विधिवत परिरुद्ध कर न्यायालय भेजा गया। नाबालिक बालको के द्वारा पूर्व में भी कई बड़ी चोरी की वारदातो को दे चुका है अंजाम। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा थाना प्रभारी थाना सुपेला, सउनि रजनीकांत दीवान, प्रधान आरक्षक संतोष शर्मा, आरक्षक रवि कुमार, सुरेन्द्र पटेल, सूर्यप्रताप सिंह, श्याम जी मिश्रा का विशेष योगदान रहा।

अप. क्र.- 560/2023, धारा -457, 380, 34 भादवि। जप्ती- नगदी एवं मोबाईल व अन्य सामाग्री कुल कीमती 50,000 रूपये।

धारदार हथियार लेकर गुण्डागर्दी करने वाला आदतन बदमाश गिरफ्तार दिनांक 11.07.2023 के रात्रि 9-10 बजे करीबन सूचना मिली कि एक व्यक्ति बिजली आफिस के पास फरीद नगर सुपेला के पास आम जगह में धारदार हथियार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति फरीद नगर बिजली आफिस के पास धारदार चाकू लेकर आने-जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां आरोपी मुकीमुद्दीन निवासी निजामी चैक सुपेला द्वारा अपने हाथ में एक धारदार हथियार चाकू लहराते हुए लोगो को धमकाते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी मुकीमुद्दीन को दिनांक 12.07.2023 को ही विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। आरोपी आदतन अपराधी है जो थाना सुपेला क्षेत्र का गुण्डा बदमाश है जिनके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है।

अप. क्र.- 559/2023, धारा -25, 27 आर्म्स एक्ट,

जप्ती- धारदार हथियार चाकू। आरोपी का नाम – मुकीमुद्दीन उर्फ मुकीम पिता हकीमुद्दीन उम्र 36 साल निवासी निजामी चैक भिलाई जिला दुर्ग।

फोटो: आरोपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button