दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दिनांक 29.08.2025 को प्रार्थी सचिन मालगी, पिता स्व. कम्पन्ना आर. मालगी, उम्र 43 वर्ष, निवासी मकान नं. 12, कदम कैपिटल टाउन, अंजोरा, चौकी अंजोरा, थाना पुलगांव, जिला दुर्ग (छ.ग.) द्वारा थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत किया गया।

आवेदन में प्रार्थी द्वारा आरोप लगाया गया कि विकास चंद्राकर नामक व्यक्ति द्वारा उसे शासकीय चिकित्सक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देकर कुल 20 लाख रुपये की रकम प्राप्त की गई, परंतु न तो नौकरी लगवाई गई और न ही संपूर्ण राशि वापस की गई।

प्राप्त आवेदन प्रथम दृष्टया जांच पर अपराध धारा 420 भादवि का पाए जाने से थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में अपराध क्रमांक 411/2025 धारा 420 भादवि के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी विकास चंद्राकर की लगातार पतासाजी की जा रही थी। सूचना प्राप्त होने पर आरोपी को तलब कर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपने मेमोरेंडम कथन में स्वीकार किया गया कि उसने मई 2023 में प्रार्थी से डॉक्टर की नौकरी लगाने के नाम पर 20 लाख रुपये लिए थे।

नौकरी नहीं लग पाने की स्थिति में आरोपी द्वारा विभिन्न किश्तों में 8 लाख रुपये प्रार्थी सचिन मालगी एवं उसकी पत्नी कीर्ति पटानी के खाते में वापस किए गए, तथा शेष 13 लाख रुपये के लिए भारतीय स्टेट बैंक के अपने खाते के दो चेक (5 लाख एवं 8 लाख रुपये) प्रदान किए गए थे।

आरोपी द्वारा उक्त चेकों का भुगतान करने की नियत न रखते हुए खाते में पे-ऑप्शन सक्रिय नहीं कराया गया, जिससे धोखाधड़ी का कृत्य स्पष्ट रूप से प्रमाणित हुआ।

आरोपी का उक्त कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना पाए जाने से आरोपी के विरुद्ध अभिरक्षा पत्र तैयार कर विधिवत् वैधानिक कार्यवाही की गई।

आरोपी का नाम व पता : विकास चंद्राकर, पिता – गिरधारी लाल चंद्राकर, उम्र – 39 वर्ष, निवासी – मकान नंबर 01, विवेक मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, त्रिमूर्ति कॉलोनी के पास,
जिला– महासमुंद (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button