दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शासन की जनकल्याणकारी योजना में थोड़ी भी लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं: निगम आयुक्त डीएस राजपूत

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई चरौदा आयुक्त दशरथ सिंह राजपूत ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की बैठक लेकर योजना की समीक्षा की। भारत सरकार एवं राज्य शासन के संयुक्त तत्वाधान में प्रधानमंत्री आवास योजना का क्रियान्वयन किया जाता है। जिसमें मोर जमीन मोर मकान बीएलसी तथा मोर मकान मोर आवास एएचपी की योजनाये शामिल है।

नगरीय अर्बन क्षेत्र में निगम प्रशासन द्वारा संचालित इस योजना का समय-समय पर वरिष्ट कार्यालयों से अनुश्रवण करने के साथ साथ आवश्यक दिशा निर्देश भी प्रदान किये जाते है। जिनका पालन कराने निगम आयुक्त ने विभागीय अमले को कार्य में कसावट एवं शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करने निर्देश प्रदान किये गये। आयुक्त ने बैठक में स्पष्ट कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजना में थोड़ी भी लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शुक्रवार की बैठक में राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास के संबंध में लिये गये निर्णय कि आबादी भूमि में काबिज हितग्राहियों का सर्वेक्षण करना है और इसके उपरांत उन संभावित हितग्राहियो की सूची तैयार कर शासन को भेजे जाने वाले पीएमएवाय 2.0 नवीन डीपीआर प्रस्ताव में शामिल करना है।

बैठक में योजना के नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा, जेडी ऑफिस दुर्ग से आवास प्रेरक जीवन लाल ताम्रकार, आवास प्रेरक नीतेश मिश्रा, सीएलटीसी टिकेन्द्र शर्मा, सीएलटीसी जया पमनानी सहित समस्त कार्यरत एजेंसी के वास्तुविद सर्वेयर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button