खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

कांग्रेस प्रत्याशी को फकीर ने चप्पल से पीटा, जानिए क्या है पूरा माजरा?

कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या जतन नहीं कर रहे हैं, इसका जीता जागता उदाहरण रतलाम में देखनो को मिला, जहां रतलाम के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने टोने टोटके के चलते चप्पल से मार खाई…

रतलाम (ए)। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें एक फकीर चप्पलों से पीट रहा है. इसे चुनाव जीतने का टोटका माना जा रहा है. इसी के चलते पारस अखिलेश ने एक दो नहीं बल्कि कई चप्पल खाई।

विधानसभा चुनाव में इस बार भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. इसी के चलते भाजपा और कांग्रेस में जमकर टोने टोटके भी चल रहे हैं. मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा ने एक फकीर के हाथों से खूब चप्पल खाई. दरअसल, पारस सकलेचा फकीर के लिए चप्पल और अन्य सामान लेकर गए थे लेकिन फकीर ने जैसे ही अपने हाथों में चप्पल ली, उन्हें पीटना शुरू कर दिया. ऐसा माना जाता है कि फकीर के हाथों से जिसने भी चप्पल खाई है उसकी मुराद पूरी हुई है. शायद इसी के चलते कांग्रेस प्रत्याशी ने भी चुनाव जीतने के लिए चप्पल से पिटाई भी मंजूर कर ली।

रेलवे स्टेशन के आसपास रहता है फकीर रतलाम के रहने वाले राधेश्याम चौधरी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के समय में एक फकीर रहता है जो लोगों को चप्पल से पीटता है. उस फकीर के पास आम लोगों के साथ-साथ कई वीआईपी भी जा रहे हैं. चुनाव का समय है इसलिए राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और नेता भी पहुंच रहे है।

वीडियो पर बीजेपी प्रवक्ता का बयान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि जब 3 दिसंबर को मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के परिणाम आएंगे, उस समय कांग्रेस के नेता फकीर को पकड़कर उनकी पिटाई करेंगे. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जीत पक्की है. ऐसे में कांग्रेस को टोने टोटके पर भरोसा है. आधुनिक समय में इस प्रकार के हथकंडे चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करना हास्यास्पद है. मैंने जब वीडियो देखा तो मुझे यकीन तक नहीं हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button