खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बंद 32 हवाई अड्डे फिर से खोले गए, संचालन फिर से शुरू

भारत-पाक तनाव के चलते बंद किए गए 32 हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, सभी 32 एयरपोर्ट को नागरिक उड़ानों के तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया गया है…

 

 

नईदिल्ली (ए)। भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया सैन्य तनाव के चलते बंद किए गए देश के 32 हवाई अड्डों को एक बार फिर से नागरिक उड़ानों के लिए खोल दिया गया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) ने सोमवार को एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। AII ने इन हवाई अड्डों पर तत्काल प्रभाव से उड़ान संचालन बहाल करने को लेकर औपचारिक घोषणा की है।

गौरतलब है कि भारत-पाक के बीच सैन्य टकराव के कारण 9 मई से 15 मई तक देश के उत्तर और पश्चिमी हिस्सों में स्थित 32 हवाई अड्डों, जिनमें श्रीनगर और अमृतसर जैसे प्रमुख एयरपोर्ट शामिल हैं, से नागरिक उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।

एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और अन्य उड्डयन प्राधिकरणों ने NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर इन हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने की सूचना दी थी। अब स्थिति में सुधार के संकेत मिलने के बाद इन हवाई अड्डों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा खोलने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इन 32 हवाई अड्डों पर उड़ानें हुईं शुरू
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के नोटिस के मुताबिक बंद किए गए सभी 32 हवाई अड्डों पर उड़ानें शुरू हो चुकी हैं। इन हवाई अड्डों में उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जम्मू और जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर) और लेह शामिल हैं। इसके अलावा, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई में भी परिचालन कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button