दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

श्रीराम जन्मोत्सव समिति का स्वच्छता अभियान, पूर्व विस अध्यक्ष के नेतृत्व में शिव महापुराण कथास्थल की सफाई कर लिया स्वच्छता का संकल्प

भिलाई। भिलाई को स्वच्छ और सुंदर बनाने के संकल्प के साथ श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने जयंती स्टेडियम के समीप श्री शिव महापुराण कथास्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व समिति के संरक्षक प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने नेतृत्व में श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने सम्मिलित होकर श्रमदान करते हुए समूचे कथास्थल की साफ – सफाई की। इस अभियान में सभी सदस्यों ने बढ़चढ़कर अपनी सहभागिता को सुनिश्चित करते हुए अपना योगदान दिया।

श्री पांडेय ने इस अवसर पर स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छता को जीवन का अंग बनाया। इसी सोच और उद्देश्य के साथ हम लोग स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग देते हुए शहर एवं देश को स्वच्छ बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं।

स्वच्छ भिलाई का लिया संकल्प इस दौरान जयंती स्टेडियम की साफ सफाई कर समिति के सदस्यों ने भिलाई शहर को स्वच्छ शहर बनाने का संकल्प लिया। सभी सदस्यों ने स्वच्छ भारत अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए इस अभियान में अपना सम्पूर्ण सहयोग दिया। सभी लोग इस अभियान से स्वस्फूर्त जुड़ते गए और पूरे स्टेडियम को स्वच्छ बनाने का कार्य किया। विगत 25 अप्रैल से 1 मई तक इसी स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से एकांतेश्वर महादेव शिवमहापुराण की कथा का आयोजन हुआ था। जिसमे लाखों की सँख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर कथा श्रवण किया था।

वृक्षारोपण का दिया संदेश भिलाई शहर को क्लीन एंड ग्रीन सिटी बनाने का संकल्प लेकर स्टेडियम की साफ सफाई करने के साथ श्रीराम जन्मोत्सव समिति के सदस्यों ने वृक्षारोपण का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर के विख्यात पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता श्री बालूराम वर्मा ने वृक्षारोपण का महत्व बताते हुए बेल के वृक्ष का वितरण किया एवं वृक्ष लगाने की सही विधि भी बताई। श्री वर्मा ने इस दौरान श्रीरामजन्मोत्सव समिति के संरक्षक एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं समिति के युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पांडेय को वृक्ष भेंट भिलाईनगरी को ग्रीन सिटी बनाने की प्रतिबद्धता जाहिर की।

इस दौरान मुख्य रूप से रमेश माने, अजय पाठक, विनोद सिंह, जोगिंदर शर्मा, बसंत प्रधान, मदन सेन, शिवप्रकाश शिबू, प्रकाश यादव, रिंकू साहू, सुधांशु सिंह, रेहान अहमद, रोहित तिवारी, अशोक यादव, ऱितुराज शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में समिति के सदस्य एवं भिलाईवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button