दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

INIFD भिलाई की छात्रा गीत बनी क्लासिक मिसेज इंडिया इंटरनेशनल

भिलाई। गोवा में मिस व मिसेज इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट कांटेस्ट का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में भिलाई आईएनआईएफडी की छात्रा गीत सोन ने क्लासिक मिसेस इंडिया इंटरनेशनल का ताज जीता।

मशहूर मॉडल एवं मिस्टर वर्ल्ड रोहित खंडेलवाल ने गीत को ताज पहनाया सभी जजो ने विजेता को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गीत का चयन मिसेज छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेता होने के आधार पर ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए किया गया था।

आगे भी इस तरह के आयोजनों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित करने की अभिलाषा गीत ने जताई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button