छत्तीसगढ़फीचर्ड

शिवनाथ नदी के किनारे जुआ खेलते 5 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे, 17610 ₹ नगदी सहित 2 दर्री और 4 मोटर साइकल जप्त

 05 जुआरियों को जुआ खेलते हुये फड़ से किया गिरफ्तार…घटना स्थल मे जुआ के फड़ से नगदी रकम 17610 /- रूपये, 02 दर्री , 52 पत्ती ताश, 04 नग मोटर सायकल कुल जुमला 2,80,000/-कुल जुमला रकम 2,97,610/- रूपये जप्‍त किया गया…

राजनांदगांव। दिनांक 18.01.2024 को पुलिस अधीक्षक राजनादगांव मोहित गर्ग के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह सिसोदिया राजनादगांव के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व मे डोंगरगांव पुलिस को मुखबीरों से लगातार मिल रही जुआरियों के द्वारा अवैध रूप से ताश पत्तियों पर रूपये पैसो का दांव लगाकर हार जीत का खेल, खेल रहें है।

सुचना पर पुलिस टीम बनाकर मे रवाना कर जुआरियों के फड़ के पास ग्राम बाघमार, थाना डोंगरगांव के शिवनाथ नदी के किनारे मे पहुंच कर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया मौके से 05 जुआरियों को रंगे हाथों जुआ खेल खेलते पकड़ा गया।

जुआड़ी: 1. प्रमोद कमार जैन पिता स्व0 मुलचंद जैन, उम्र- 52 साल, पता- खुज्जी,थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव, छग।
2. नितिन जैन पिता कन्हैया लाल जैन उम्र- 29 साल, पता- संबलपुर, ओपी पिनकापर, जिला बालोद, छग।
3. लोमेश यामले पिता विरसिं यामले, उम्र- 19 साल, पता- संबलपुर, ओपी पिनकापर, जिला बालोद,छग।
4. चेतन विश्वकर्मा पिता होरीलाल उम्र- 25 साल, पता नादिया, थाना डोंगरगांव जिला राजनांदगांव, छग।
5. लीलाधर साहू पिता चैतराम साहू, उम्र- 19 साल, पता- गिधवा ओपी पिनकापार जिला बालोद।
के कब्जे से मौके पर फड़ व पास से कुल जुमला नगदी रकम 17,610/- रूपये , 01 नग दर्री , 52 पत्ति ताश के की बंडल , 04 नग मोटर सायकल कुल जुमला 2,80,000/- रूपये , कुल जुमला रकम 2,97,610/- रूपये जप्‍त किया गया।

आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ जुआ प्रतिशेध अधिनियम की धारा- 3(2) के तहत आरोपी जुआरियों को गिर0 कर विधिवत कार्यवाही किया गया है। रेड कार्यवाही मे थाना डोंगरगांव पुलिस स्टाफ की विशेष भुमिका रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button