Uncategorised

शिशु संरक्षण माह 22 जनवरी से 26 फरवरी तक, बच्चो को विटामिन ’ए’ और आयरन सिरप दी जाएगी

रायपुर। प्रदेश में राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत शिशु संरक्षण माह के 22 जनवरी से 26 फरवरी तक मनाया जाएगा। शिशु संरक्षण माह के दौरान प्रदेश के सभी शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में बच्चों को विटामिन ’ए’ की खुराक और आयरन सिरप दिया जाएगा। आंगनबाड़ी केन्द्रोें में हितग्राहियों को संपूरक पोषण आहार दिया जाएगा। गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हाकित कर उन्हें पोषण पुनर्वास केन्द्रों में पोषण आहार दिया जाएगा और कुपोषित बच्चों को समुचित उपचार किया जाएगा।
    शिशु संरक्षण माह को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग और महिला बाल विकास विभाग अन्य विभागों से समन्वय कर आवश्यक सहयोग लेंगे। शिशु संरक्षण माह में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ’ए’ और 6 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आयरन सिरप की दवा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button