देश-दुनियाफीचर्डविविध

शुभमन गिल पर इनाम के साथ हुई है पैसों की बारिश, एशिया की सबसे पॉपुलर टीम बनी सीएसके

आईपीएल के इस सीजन में गिल ने सर्वाधिक 17 पारियों में 890 रन बनाते हुए ऑरेंज कैप को अपने नाम किया. गिल इस खिताब को अपने नाम करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं…

आईपीएल के 16वें सीजन का अंत चेन्नई सुपर किंग्स की गुजरात टाइटंस के खिलाफ फाइनल मुकाबले में 5 विकेट से जीत के साथ हो गया. इस सीजन एक से एक शानदार प्रदर्शन मैदान पर देखने को मिले. इसमें जिस खिलाड़ी ने अपने बल्ले के दम पर सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी वह गुजरात टाइटंस के 23 साल के ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल है. जिन्होंने पूरे सीजन सर्वाधिक रन बनाते हुए ऑरेंज कैप को अपने नाम किया।

गिल ने ऑरेंज कैप के लिए जहां 10 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले. वहीं इस सीजन के गेम चेंजर का अवार्ड भी गिल ने जीता. इसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए मिले. वहीं सीजन के मोस्ट वैल्यूएबल एसेट का अवार्ड भी गिल को दिया, जिसके लिए उन्हें 10 लाख रुपए प्राइज मनी के तौर पर मिले. इस सीजन सर्वाधिक बाउंड्री मारने का रिकॉर्ड भी गिल के नाम रहा जिसके लिए उन्हें कुल 10 लाख रुपए मिले. इस तरह गिल ने कुल 40 लाख रुपए फाइनल मुकाबले के बाद प्राइज मनी के तौर पर जीते।

इस सीजन गिल ने जीते 4 प्लेयर ऑफ द मैच खिताब इस पूरे सीजन शुभमन गिल के बल्ले से 3 बेहतरीन शतकीय पारियां भी देखने को मिली. वहीं सीजन में सर्वाधिक बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने के मामले में शुभमन गिल संयुक्त रूप से नंबर 1 पर रहे है. गिल ने इस सीजन कुल 4 बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया।

महेंद्र सिंह धोनी का मैजिक आईपीएल के 16वें सीजन में पूरी तरह से चलता हुआ दिखाई दिया. पिछले सीजन प्लेऑफ के लिए भी क्वालीफाई नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन धोनी की कप्तानी में ट्रॉफी को अपने नाम किया. आईपीएल के इतिहास में अब चेन्नई सुपर किंग्स भी मुंबई इंडियंस के साथ 5 बार ट्रॉफी को अपने नाम करने वाली टीम बन गई. सीएसके टीम के लिए दीवानगी सिर्फ स्टेडियम में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर भी जमकर देखने को मिली।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर जारी एक आंकड़े के अनुसार अप्रैल 2023 में एशिया में सबसे ज्यादा मशहूर स्पोर्ट्स टीम के तौर पर चेन्नई सुपर किंग्स का दबदबा देखने को मिला. वहीं वर्ल्ड में अप्रैल महीने में इस मामले में चेन्नई चौथे स्थान पर है. इस लिस्ट में मशहूर इंग्लिश फुटबॉल क्लब रियल मेड्रिड पहले स्थान पर, जबकि दूसरे स्थान पर एफसी बार्सिलोना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button