खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

शेयर ट्रेडिंग के नाम से 3.40 करोड़ रुपए की ठगी करने वाला अन्तर्राष्ट्रीय आरोपी गिरफ्तार

सायबर फ्राड़ (वेबसाइट लिंक https www.triponfinance.com) में ट्रेडिंग के नाम पर 3,40,95,000/- (तीन करोड़ चालीस लाख पंचानबे हजार रूपये) की ठगी का खुलासा…अन्तर्राष्ट्रीय ठग को थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल राजनांदगांव द्वारा किया गया गिरफ्तार…जिसमें 57,32,277/- रूपये होल्ड हुआ है वापसी प्रक्रिया जारी है…

 

राजनांदगांव। प्रार्थी राहुल जैन द्वारा दिनांक 17/08/2024 को थाना बसंतपुर आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि 06 अलग-अलग मोबाईल नम्बरों के धारक द्वारा 08 विभिन्न बैंकों के खाते में वेबसाइट लिंक https www.triponfinance.com एवं आमंत्रण कोड भेजकर शेयर मार्केट ट्रेडिंग एवं आई.पी.ओ. में अधिक मुनाफे का झूठा वादा कर कुल 3,40,95,000/- (तीन करोड़ चालीस लाख पंचानबे हजार रूपये) की ठगी की गई है।

रिपोर्ट पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 365/2024 धारा 318(4), 3(5) बी.एन.एस. एवं 66-डी आईटी एक्ट के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बसंतपुर निरीक्षक सत्यनारायण देवांगन एवं प्रभारी सायबर सेल विनय कुमार पम्मार के नेतृत्व में थाना बसंतपुर एवं सायबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर त्वरित कार्यवाही करने का आदेश दिया गया।

जिसपर थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल द्वारा सिटीजन फाइनेंसियल साईबर फ्रॉड रिपोटिंग पोर्टल के माध्यम से 3,41,95,000/- रूपये फ्रॉड एमाउण्ट को होल्ड करवाया गया जिसमें 57,32,277/- रूपये होल्ड हुआ है जिसकी वापसी प्रक्रिया जारी है। साथ ही थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा आरोपियों के बैंक डीटेल निकाला गया।

जिसमें आरोपियों द्वारा फ्रॉड रूपयों को करीब 08 विभिन्न बैंक खातों मे प्राप्त कर उन खातों से पुनः दर्जनों बैंक खातों मे आर.टी.जी.एस./एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से अपने साथियो के बैंक खाता केरल, उत्तरप्रदेश, असम आदि राज्यों मे ट्रांसफर कर ठगी से प्राप्त पैसो को ए.टी.एम. व चेक के माध्यम से केरल राज्य के कई जिलों मे निकालते थे। इसके अलावा आरोपियों द्वारा पीड़ित से प्राप्त करीब 60 लाख रुपये को डेबिट कार्ड की माध्यम से दुबई मे रकम विदड्राल किये हैं।

उक्त प्रकरण में मोबाईल नम्बर एवं अन्य दस्तावेज खंघाले गये जिस आधार पर आरोपी पता तलाश हेतु पार्टी केरल रवाना किया गया साक्ष्य के आधार पर उक्त टीम द्वारा जांच के दौरान आवेदक के बैंक खाते के स्टेटमेंट और आरोपी द्वारा उपयोग किए गए बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि सबसे पहले आवेदक के बैंक खाते से मुख्य आरोपी के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से 730000 /- रूपये ट्रांसफर किया गया।

जिसे सहयागी आरोपी सहल शाह के बैंक खाता एवं उसके दोस्तों के बैंक खातों में रुपए ट्रान्सफर कर दिया गया जिसे आरोपी सहल शाह ने ए.टी.एम. से नगद के रूप में निकाला है। मेमोरेंडम स्टेटमेंट दिनांक 10/09/2024 के आधार पर आरोपी सहल शाह के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फेडरल बैंक का एटीएम कार्ड, फेडरल बैंक का पासबुक, 01 नग मोबाईल फोन को विधिवत जप्त कर आरोपी सहल शाह को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेरिथल मनना, केरल में पेश कर ट्रांजिट रिमाण्ड लेकर दिनांक 12.09.2024 को राजनांदगांव लाया गया है।

इस प्रकार थाना बसंतपुर एवं साईबर सेल को एक अंतर्राष्ट्रीय आरोपी जो सिंगापुर से अपने घर केरल आया था को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है। साईबर सेल की 01 टीम अभी भी केरल में है जो साईबर फ्रॉड के अन्य 01 आरोपी जो दुबई से केरल पहुंचा है की सरगरमी से तलाश की जा रही है।

आरोपीः- सहल शाह पिता सहूल हमीद, उम्र 25 साल, निवास स्थान फरूवट कुण्ड् पैरावेट्टी हाऊस नृवतुर, पोस्ट पंडिकल, मल्लापुरम, केरल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button