खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

शेयर बाजार की आज धमाकेदार शुरुआत: निफ्टी नए ऑलटाइम हाई पर, सेंसेक्स 75 हजार के पार

घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत में आज बाजार फिर ऑलटाईम हाई लेवल के बेहद करीब कारोबार कर रहा था और बाजार खुलने के तुरंत बाद निफ्टी ने नया हाई बना लिया है…

मुंबई (ए)। भारतीय शेयर बाजार ने आज धमाकेदार शुरुआत की है और बाजार के हैवीवेट्स शेयर आज अच्छे उछाल के साथ ओपन हुए हैं. बैंक निफ्टी ने भी शानदार बढ़त के साथ ओपनिंग दिखाई है. निफ्टी ने नया ऑलटाइम हाई लेवल बना लिया है और ये 22,787.70 के नए हाई लेवल पर आ गया है।

एनएसई निफ्टी 23 हजार के लेवल के बेहद करीब आ गया है और आज इसने नया ऐतिहासिक शिखर भी छू लिया है. इसने 22,787.70 का नया रिकॉर्ड हाई लेवल लिया है।

बीएसई का सेंसेक्स 406.71 अंकों या 0.55 फीसदी की उछाल के साथ 75,017 के लेवल पर ओपन हुआ है. इसके अलावा एनएसई का निफ्टी 118.15 अंकों या 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 22,766 के लेवल पर कारोबार की ओपनिंग दिखा पाया है।

निफ्टी ने नया रिकॉर्ड हाई लेवल छू लिया है और इसके शेयरों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. इसके 50 में से 42 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं और केवल 8 शेयर गिरावट के दायरे में कारोबार कर रहे हैं. बजाज फाइनेंस का शेयर 6 फीसदी से ज्यादा चढ़कर कारोबार कर रहा है और ये उछाल आरबीआई की कंपनी को राहत की खबरों के बाद देखने को मिली है।

शेयर में 410 रुपये से भी ज्यादा की बढ़ोतरी ओपनिंग के बाद से देखी जा चुकी है. इसी की तर्ज पर बजाज फिनसर्व भी जबरदस्त उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है और साढ़े चार फीसदी से ज्यादा उछल गया है. बाकी शेयरों में ओएनजीसी, एनटीपीसी और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में मजबूती दिख रही है।

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन 410 लाख करोड़ रुपये के पार चला गया है और 410.62 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है. बीएसई पर पर इस 3020 शेयरों में ट्रेड हो रहा है जिसमें से 1991 शेयर उछाल के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं।

897 शेयरों में गिरावट देखी जा रही है जबकि 132 शेयर बिना किसी बदलाव पर ट्रेड कर रहे हैं. 50 शेयरों में 52 हफ्तों का उच्च स्तर देखा जा रहा है और 6 शेयर एक साल के निचले स्तर पर हैं. 110 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है जबकि 36 शेयरों में लोअर सर्किट लगा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button