दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शेयर मार्केट में निवेश के नाम से 20 से 40% का लाभ होने का लालच देकर 66.47 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। प्रार्थी करण शर्मा के लिखित शिकायत पत्र पर सूर्या माल जुनवानी में निशा बिजनेस कन्सलटेंट प्रायवेट लिमिटेड एवं यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन कार्यालय सुपेला चौक नामक कंपनी खोला जाकर शेयर मार्केट में निवेश के नाम से 20 से 40 प्रतिशत का लाभ होने का लालच देकर उससे एवं उसके अन्य साथियों से लगभग 66 लाख 47 हजार की धोखाधड़ी करने की रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूद्ध धारा 318(4), 61(2) बीएनएस के तहत अपराध धारा पंजीबद्ध कर पूर्व में प्रकरण में 05 आरोपीगण स्नेहांशु नामदेव, उसकी पत्नी डाली नामदेव, निशा मानिकपुरी, धातरी कोसरे, शुभम गुप्ता को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

प्रकरण के मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव एवं अन्य से पूछताछ के आधार पर प्रकरण के एक अन्य मुख्य आरोपी सोमेन्द्र पाटिल के संबंध में भी प्रकरण में संलिप्तता से संबंधित साक्ष्य पाया गया।

जिस पर सोमेन्द्र पाटिल को पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर उससे पूछताछ पर सोमेन्द्र पाटिल द्वारा प्रकरण के अन्य आरोपीगण के साथ मिलकर एक राय होकर षडयंत्रपूर्वक निवेशकों से धोखाधड़ी करने की नियत से उनसे निशा बिजनेस कन्सलटेंट प्रायवेट लिमिटेड एवं यूनिक इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन नामक कंपनी में निवेश कराकर एवं 01 वर्ष मे राशि दुगुनी करने का लालच देकर उनसे लगभग 07 करोड़ की राशि का निवेश कराया एवं मुख्य आरोपी स्नेहांशु नामदेव के साथ मिलकर निवेशकों से प्राप्त राशि का 30 प्रतिशत राशि कमिशन के रूप में लगातार प्राप्त कर धोखाधड़ी एवं आपराधिक षडयंत्र को अंजाम दिया गया।

जिसमें निवेशकों द्वारा निवेशित कुल राशि का 20 प्रतिशत रकम आरोपी सोमेन्द्र पाटिल द्वारा स्वयं रखकर शेष रकम स्नेहांशु नामदेव को दिया जाता था। अब तक आरोपी सोमेंद्र पाटिल द्वारा लगभग 04 करोड़ 50 हजार रूपये की रकम प्राप्त कर निवेशकों से धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाना पाया गया।

आरोपी के कब्जे से ठगी की रकम से क्रय किया गया कार (महिंद्रा CG 07 CY 9080) कीमती 38 लाख रूपये एवं एक गूगल फोन जुमला कीमती लगभग 40 लाख रूपए, चल/अचल संपत्ति क्रय करने व निवेशकों से प्राप्त रकम से संबंधित दस्तावेज जप्त किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी: सोमेन्द्र पाटिल पिता पुरूषोत्तम पाटिल उम्र 28 साल निवासी सेक्टर 06 भिलाई नगर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button