देश-दुनियाफीचर्ड

शॉर्ट सर्किट से हादसे का शिकार हुई नाव, आग लगने के बाद 3 ब्रिटिश पर्यटक लापता

रविवार 11 जून को एक नाव हादसे का शिकार हो गई. हादसा नाव में आग लगने की वजह से हुआ. जिसके बाद से तीन ब्रिटिश यात्री लापता हैं…

नईदिल्ली (ए)। मिस्र के लाल सागर में रविवार को पर्यटकों को ले जा रही एक नाव हादसे का शिकार हो गई. बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, नाव में आग लगने के बाद तीन ब्रिटिश यात्री लापता हैं. रिपोर्ट की अनुसार, नाव एलफिंस्टन रीफ के पास आ रही थी, जिसे शार्क और डॉल्फ़िन को देखने के लिए एक अच्छी जगह के रूप में जाना जाता है. तभी अचानक उसमें आग लग गई. रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के वक्त नाव में कुल 29 लोग सवार थे, जिनमें 15 ब्रिटिश यात्री और 14 चालक दल के सदस्य शामिल थे. इस हादसे के बाद तीन ब्रिटिश यात्री लापता हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के बाद नाव से बारह लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया. बचाए गए लोग पूरी तरह से सुरक्षित हैं. उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई है. हालांकि उनमें से कुछ लोगों की मेडिकल जांच की गई. एक चश्मदीद द्वारा बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें देखा जा सकता है कि नाव आग से बुरी तरह घिरी हुई है. नाव से आग की लपटें और धुआं निकलता दिखाई दे रहा है।

स्काई न्यूज के अनुसार, नाव मंगलवार 6 जून को पोर्ट गालिब से निकली थी और रविवार को वापस आने वाली थी. इसी बीच नाव आग की चपेट में आ गई. नाव में आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही हैं. हालंकि अभी कारण के बारे में पता नहीं चल पाया है।

जांच कर रहे अधिकारियों ने आग की वजह शार्ट सर्किट बताई है. रेड सी गवर्नरेट ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि इंजन में बिजली का शॉर्ट सर्किट हुआ है, जिसके कारण आग लग गई. विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने इस घटना को लेकर कहा कि हम स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं. हम इस पूरे मामले पर नजर बनाये हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button