खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

श्रीनगर में पीएम मोदी ने किया योगाभ्यास, कहा- आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेर-ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में योग दिवस समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मुझे योग और साधना की भूमि कश्मीर में आने का सौभाग्य मिला है। योग से हमें जो शक्ति मिलती है, श्रीनगर में हम उसे महसूस कर रहे हैं। बता दें कि बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी हाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया…

नईदिल्ली (ए)। भारत के साथ-साथ आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. इसकी शुरुआत 2014 से हुई. योग दिवस के मौके पर सरकार के सभी मंत्री और अधिकारी अलग-अलग जगहों पर योग करते हुए नजर आए. इस साल 10वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में योग दिवस मना रहे हैं. वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां पहुंचे हैं। श्रीनगर में हो रही बारिश के चलते पीएम मोदी के कार्यक्रम में देरी हुई।

बारिश के चलते श्रीनगर के एसकेआईसीसी के हाल में कार्यक्रम शुरू किया गया। एसकेआईआईसी के हॉल में कुछ लोगों के साथ ही यहां योग किया गया। पहले यहां सात हजारों लोगों के साथ डल झील के किनारे खुला आसामान में योग किया जाना था। लेकिन अब कार्यक्रम हॉल में किया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर योग साधना की भूमि है। योग की यात्रा अनवरत जारी है। योग के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ी है। दुनिया के नेता अब योग पर बात कर रहे हैं। योग पर अब रिसर्च हो रहे हैं। योग टूरिज्म का नया ट्रेंड चला है।

पीएम मोदी ने कश्मीर की धरती से दुनिया भर के लोगों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दस साल पहले, मैंने संयुक्त राष्ट्र में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के प्रस्ताव को 177 देशों ने समर्थन दिया, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में योग करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है, योग के प्रति आकर्षण बढ़ रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि इसी साल भारत में फ्रांंस की 101 साल की महिला योग टीचर को पद्मश्री अवार्ड दिया गया है। वह कभी भारत नहीं आईं, लेकिन उन्होंने योग प्रचार के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है।

ऋषिकेश और काशी से लेकर केरल तक हम देश में योग को पर्यटन के नए ट्रेंड को उभरते हुए देख सकते हैं। योग सीखने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं। साथ ही कहा कि पिछले वर्ष मुझे संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय, यूएसए में योग दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करने का अवसर मिला था। इस कार्यक्रम में 130 से अधिक देशों के लोगों ने भाग लिया। भारत में आयुष विभाग ने योग करने वालों के लिए योग प्रमाणन बोर्ड का गठन किया है।

इस साल योग दिवस की थीम ‘Yoga For Self and Society’ (स्वयं और समाज के लिए योग) है, जो स्वंय और समुदाय के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव पर जोर देता है. प्रधानमंत्री दिन में श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र (एसकेआईसीसी) में ‘युवाओं का सशक्तिकरण, जम्मू-कश्मीर में बदलाव’ कार्यक्रम में भाग लेने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को डल झील के किनारे योग करने के लिए 7,000 से अधिक लोग उनके साथ शामिल हुए।

समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के लिए इसके लाभों को उजागर करने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है. 2014 में संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर नामित किया था. पीएम मोदी ने 2014 में संयुक्त राष्ट्रीय महासभा (यूएनजीए) में अपने संबोधन के दौरान योग को समर्पित एक वैश्विक दिवस का विचार प्रस्तावित किया था. दिसंबर 2014 में, यूएनजीए ने 21 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया।

इसके बाद से ही हर साल 21 जून को देश और दुनिया में लोग योग दिवस मनाते हैं. संयुक्त राष्ट्र योग को भारत में उत्पन्न शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक तत्वों वाली एक प्राचीन पद्धति के रूप में वर्णित करता है. ‘योग’ शब्द संस्कृत से आया है, जिसका अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के एकीकरण का प्रतीक है. आज योग भारत के साथ-साथ दुनियाभर में प्रसिद्ध हो चुका है।

भारत से अमेरिका तक 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का उत्साह देखा जा रहा है। हरिद्वार में योग गुरु रामदेव के नेतृत्व में योगाभ्यास हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद में योग करेंगे। राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने बताया कि राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में शुक्रवार सुबह बनासकांठा जिले के नादाबेट में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास होगा। इसके अलावा शहरों और कस्बों में कुल 312 स्थानों पर योग दिवस मनाया गया।

अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर पर भी योग का उत्साह दिखा। न्यूयॉर्क में कॉन्सुल जनरल ऑफ इंडिया बिनय प्रधान ने बताया कि योग दिवस के मौके पर हम टाइम्स स्क्वायर पर जमा हुए हैं। यहां कई देशों के योग प्रतिभागी हैं और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम पूरे दिन चलने वाले हैं। उन्होंने कहा कि यहां, लगभग 8,000 से 10,000 प्रतिभागियों के योगाभ्यास करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, ‘मुझे वाकई खुशी है कि इस साल योग दिवस की थीम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ है। मुझे यकीन है कि यह आज यहां और अमेरिका के अन्य विभिन्न हिस्सों में भाग लेने वाले सभी लोगों को प्रेरित किया।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button