छत्तीसगढ़फीचर्ड

ड्यूटी से वापस घर आ रही महिला को चलती बस में अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

छेड़छाड़ करने वाला के आरोपी को किया गया गिरफ्तार…आरोपी चलते बस में अश्लील हरकत कर किया छेड़छाड…ड्यूटी से वापस बस के स्लीपर सीट में बैठकर कांकेर आते समय करीब 7ः00 बजे हमारे सीट के बगल में बैठे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ कर रहा था…

 

 

कांकेर। प्राथिया ने थाना कांकेर मे उपस्थित होकर बताई कि ड्यूटी के लिए प्रतिदिन बस से आना जाना होता है, रोज की तरह दिनांक 15.10.2025 को ड्यूटी से वापस बस के स्लीपर सीट में बैठकर कांकेर आते समय करीब 7ः00 बजे हमारे सीट के बगल में बैठे अज्ञात व्यक्ति द्वारा अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ कर रहा था।

रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 372/2025 धारा 74,75(2), बीएनएस का अपराध कायम का विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान पुलिस कांकेर द्वारा त्वारित कार्यवाही किया।

आरोपी दिगम्बर मोठगढ़ पिता गोविन्द राव उम्र 56 वर्ष निवासी मराठापारा धमतरी जिला धमतरी को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय कांकेर में न्यायिक रिमाण्ड पर आज दिनांक 16.10.2025 को पेश किया गया।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कांकेर निरीक्षक मनीष नागर, के नेतृत्व में, मप्रआर हितेश्वरी चेलक, आरक्षक अरूण मंडावी, संतोष मरकाम, पुरन लाल साहू का अहम भूमिका रहा है।

गिरफ्तार आरोपी
दिगम्बर मोठगढ़ पिता गोविन्द राव उम्र 56 वर्ष निवासी मराठापारा धमतरी जिला धमतरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button