दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकार ने वार्ड 28 व 29 मे किया प्रचार, महिलाओं ने कुमकुम का तिलक लगाकर किया स्वागत

भिलाई। वैशाली नगर विधान सभा के कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर का जनसंपर्क काफिला ने केम्प 1 के वार्ड 28 व 29 पहुंचा। जहां मंदिर में अपने विजय की आराधना कर मुकेश चंद्राकर अपने जनसंपर्क कार्यक्रम को प्रारंभ किये। वैशाली नगर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर ने जनसम्पर्क यात्रा सुभाष चौक कैम्प 1 वार्ड क्रम 28 से शुरू कर साईं मंदिर और दुर्गा मंदिर से होते हुए ओड़िया बस्ती से बीएसपी क्वार्टरलाइन से होते हुए आजाद मोहला शीतला मंदिर होते हुए वार्ड 29 वृंदा नगर, अर्जुन नगर,आंध्र स्कूल पर समाप्त की।

वैशाली नगर विधान सभा से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश चंद्राकर जी ने आज की जनसम्पर्क यात्रा के अपने दूसरे डोर टू डोर कैंपेन में वार्ड क्रमांक 29 कैंप 1,वृंदा नगर पहुंचे, उन्होंने अपने दौरे का प्रारंभ आंध्र स्कूल से किया और तत्पश्चात माता गौरी की पूजा की एवं जोत जावरा के दर्शन किए, श्री चंद्राकर के साथ चल रहे काफिले में आज कई सारी महिलाएं दिखीं जो हाथों में झंडा एवं पोस्ट पड़े मुकेश चंद्राकर जी के समर्थन में नारे लगा रही थी।

इसी बीच मीडिया के कुछ साथियों से भी मुकेश चंद्राकर ने बात की और कहा कि मुझे वैशाली नगर की जनता पर पूर्ण विश्वास है कि वह मेरी जीत सुनिश्चित करेगी। उनका जगह-जगह तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। उन्होंने वार्ड नंबर 29 में स्थित मां दुर्गा मंदिर में वैशाली नगर की खुशहाली की कामना की ।जन संपर्क यात्रा के दौरान भारी जनसमर्थन मिला, सभी वार्ड सदस्य और वार्ड पार्षद पूरी रैली के दौरान अत्यधिक ऊर्जावान रहे।
कांग्रेस सरकार द्वारा की गई घोषणाओं से जनता में गजब का उत्साह है।

जनसंपर्क के दौरान मुकेश चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में चौरतरफा विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की योजनाएं धरातल पर लागू की है, जिससे आज छत्तीसगढ़ सहित वेशाली नगर की जनता लाभांवित है। धन्वन्तरि मेडिकल, दाई दीदी क्लिनिक योजना, बिजली बिल हाफ योजना,लागू कर कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में भाजपा के कुशासन एवं अन्याय को नेस्तानाबूत कर न्याय की बहार छत्तीसगढ़ में लागू की है। जिससे छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल राज्य के रूप में पहचाना जाने लगा है।

जन संपर्क यात्रा के दौरान भारी जनसमर्थन मिला, सभी वार्ड सदस्य और वार्ड पार्षद पूरी रैली के दौरान अत्यधिक ऊर्जावान रहे। कांग्रेस सरकार द्वारा की गई घोषणाओं से जनता में गजब का उत्साह है।

इस अवसर पर पूर्व साडा उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष रामा विश्वकर्मा,समय लाल साहू,अरविंद राय,जोहान सिन्हा,प्रवक्ता राजेश शर्मा,दुर्गा पार्षद साहू,जी राजू ,धर्मेन्द्र वैष्णव, डबलू यादव, इंजी. सलमान, निरंजय बिसाई,राजेश गुप्ता,उमा शंकरसाहू,मेरिक सिंह,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रभाकर जनबन्धु,अमीर अहमद,गोबिंद कोशले,विष्णु वारले,परविंदर सिंह,बद्री बघेल, समसिर,सनिष नेताम,सेलेन्द्रर साहू, नीलाम्बर सिंह, बालदेव मेहरा, भोला साव, इम्तियाज खान,राजकुमार चौधरी, मोहम्मद सहबुदिन,बजरंगी लाल,अनुराग साहू सहित शहर कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, बूथ अध्यक्ष सहित सभी विंगों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button