छत्तीसगढ़फीचर्ड

SP एसआर भगत ने थाना राजहरा, डौंडी और महामाया का किया आकस्मिक निरीक्षण; अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के दिए निर्देश

बालोद। जिला बालोद के नव सदस्य पुलिस अधीक्षक एस आर भगत के द्वारा दिनांक 11.2. 2024 को थाना राजहरा, डौंडी एवं थाना महामाया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थानों के रिकार्ड संधारण, माल खाना, विवेचक कक्ष समेत समस्त थाना भवन का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

साथ ही निरीक्षण के दौरान थाने में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का परिचय प्राप्त कर उन्हें मूलभूत पुलिसिंग करने एवं अनुशासन में रहकर ड्यूटी करने निर्देशित किया गया।

थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री, नशे के अन्य कारोबार एवं जुआ सट्टा पर कड़ाई से कार्यवाही करते हुए साइबर जागरूकता ,यातायात जागरूकता आदि पर विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने में आने वाले व्यक्तियों से शालीनता पूर्वक व्यवहार करने, शिकायत आने पर त्वरित निराकरण करने तथा साइबर फ्रॉड संबंधित अपराध के संबंध में आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर जागरूक कर साइबर प्रहरी के तहत कार्य करने कहा गया।

थाना क्षेत्र के दूरस्थ अंचलों में चलित थाना लगाने एवं सघन गस्त, पेट्रोलिंग कर स्कूल कॉलेज एवं अन्य सामाजिक, धार्मिक स्थलों में असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष प्रयास किए जाने के लिए थाना प्रभारी को निर्देशित किया।

थानों में लंबित अपराध, लंबित शिकायत ,मर्ग ,गुम इंसान इत्यादि का यथा शीघ्र निराकरण कर पीड़ितों को राहत पहुंचाने हेतु निर्देश दिया गया।

आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद सुशील नायक एवं नगर पुलिस अधीक्षक राजहरा चित्रा वर्मा साथ रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button