खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

श्री राम एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में: मंदिर के साथ एयरपोर्ट का भी होगा उद्घाटन? जल्द शुरू हो सकती हैं उड़ानें

अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होना है. इसके साथ ही रामनगरी में एयरपोर्ट भी बन रहा है जिसका निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है…

अयोध्या (ए)। अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है. इसके साथ ही अयोध्या में विकास भी गति पकड़ रहा है. मंदिर के साथ-साथ रामनगरी में एयरपोर्ट भी बन रहा है जिसके निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है. जल्द ही उड़ानें शुरू होने की संभावना है।

श्री राम हवाई अड्डा के निदेशक विनोद कुमार ने बताया कि श्री राम हवाई अड्डे का काम अपने अंतिम चरण में है. रनवे और पार्किंग बे पूरी तरह से तैयार है. भवन का काम भी अंतिम चरण में है. सौंदर्यीकरण का काम जारी है. DGCA की टीम निरीक्षण करके गई है. उम्मीद है कि जल्द ही हमें लाइसेंस मिल जाएगा और उड़ानें शुरू हो जाएगी. इंडिगो एयरलाइंस ने हमें अपना फ्लाइट प्लान भेजा है।

22 जनवरी को होना है रामलला का अभिषेक: अयोध्या में 22 जनवरी, 2024 को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है. राम मंदिर निर्माण की बात करें तो मंदिर की पहली मंजिल का उद्घाटन भी अगले साल 22 जनवरी तक होने की उम्‍मीद है, जब अयोध्या में मंदिर के गर्भगृह में रामलला का अभिषेक होगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस साल 31 दिसंबर तक मंदिर की पहली मंजिल का निर्माण कार्य पूरा करने का फैसला किया है।

सोमवार को राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की थी. बैठक के दौरान निर्माण कार्य में शामिल एजेंसियों ने मिश्रा को आश्वासन दिया कि भूतल का निर्माण कार्य 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा. उन्होंने उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि मंदिर की पहली मंजिल भी उसी तारीख तक उद्घाटन के लिए तैयार हो जाएगी।

करोड़ों लोगों को जोड़ा जाएगा कार्यक्रम से: इस कार्यक्रम से देश के सभी लोगों को जोड़ने के लिए आरएसएस और संघ से जुड़े संगठन भी जोर-शोर से अभियान चलाने जा रहे हैं. इन्हीं अभियानों के तहत राम मंदिर के निर्माण को लेकर बड़ा आंदोलन चलाने वाले विश्व हिन्दू परिषद ने अयोध्या में जनवरी, 2024 में होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए देशभर में 10 करोड़ से अधिक परिवारों को निमंत्रण देने की योजना बनाई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button