खास खबरछत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

खुर्सीपार के बाद स्मृति नगर क्षेत्र में हुई हत्या: फरार आरोपी को सरगर्मी से ढूंढ रही पुलिस, इधर सांसद विजय बघेल और पूर्व मंत्री ने थाने के सामने टेंट में गुजारी रात

भिलाई। खुर्सीपार थाना क्षेत्र निवासी मलकीत सिंह की हत्या का मामला अभी शांत भी नही हुआ है की शनिवार की देर रात स्मृति नगर चौकी क्षेत्र में बल्ले से मारकर एक और हत्या का मामला प्रकाश में आया है। स्मृति नगर पुलिस आरोपी को रात से ही टीम बनाकर सरगर्मी से ढूंढ रही है और जगह जगह छापामार कार्यवाही करने में लगी है।

स्मृतिनगर चौकी प्रभारी नवीन सिंह राजपूत ने बताया कि घटना शनिवार की रात करीब 9.30 बजे की है। कोहका सुंदर नगर निवासी चंद्रशेखर ठाकुर पिता राम किशोर उम्र 40 वर्ष निमहा तालाब गया था। जहां आरोपी सचिन चौधरी और गोविंदा चौधरी तालाब में घुम रहे थे। किसी बात को लेकर आपस में विवाद हुआ। आरोपी हाथ में बल्ला लिया था और अपने साथी के साथ मिलकर चंद्रशेखर से मारपीट करने लगा। बल्ले से उसके सिर पर प्राणघातक प्रहार किया। जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह जमीन पर गिर गया और वहीं बेहोश हो गया। आरोपी अपने साथी के साथ मौके से फरार हो गया लोगों ने देखा तो इसकी सूचना डायल 112 में दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायल अवस्था में चंद्रशेखर यादव को लाल बहादुर शास्त्री शासकीय अस्पताल सुपेला ले गई। जहां उपचार के दौरान देर रात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की आईटीआई ग्राउंड में बेरहमी से हत्या वही शुक्रवार की रात खुर्सीपार आईटीआई के पास जोन-3 निवासी मलकीत सिंह उर्फ वीरू की गदर मूवी को लेकर बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी तसव्वुर खान व फैसल कुरैशी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तसव्वुर खान, फैसल कुरैशी, तरुण निषाद, शुभम लहरे उर्फ शीतल लहरे समेत एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों और सिक्ख समाज थाना पहुंचा। सूचना पर बीजेपी के पदाधिकारी थाना पहुंचे। दोनों मिलकर थाना का घेराव कर धरना प्रदर्शन कर दिया। दुर्ग संसद विजय बघेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पीड़ित परिवार का ढांढस बंधाया। प्रेम प्रकाश पांडेय ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार संतुष्ठ नहीं हो जाते। तब तक धरना जारी रहेगा। उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो सिक्ख समाज के लोग 18 सितम्बर को छत्तीसगढ़ बंद करने का आव्हान करेंगे ऐसी खबर मिल रही है।

खुर्सीपार थाना के सामने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय रात भर धरने पर बैठे रहे। मृतक के परिजनों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ जागकर रात गुजारी। शांति पूर्वक कार्यकर्ता थाना के बाहर टेंट लगाकर बैठे रहे। आज सिक्ख समाज के लोग दिल्ली से आने की खबर है। वहीं पीड़ित परिवार के समर्थन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, रायपुर विधायक सहित कई भाजपा नेता खुर्सीपार थाना आने की खबर मिल रही है। धरना प्रदर्शन में बीजेपी नेता मनीष पांडेय, पार्षद पीयूष मिश्रा, श्यामसुंदर राव, विनोद सिंह, मिट्ठू अग्रवाल, जयशंकर चौधरी, रवि का, पूर्व पाषर्द शिवनारायण उर्फ शीबू, मुन्ना पांडेय, रामा समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button