दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संजय नगर और सुपेला बाजार से हटाई गई नाली से अतिक्रमण, नाली सफाई में अतिक्रमण बन रहा था बाधक

 

 

भिलाई। नेहरू नगर जोन क्र. 01 और वैशालीनगर जोन क्र. 02 की टीम ने संजय नगर और मार्केट में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। संजय नगर में 10 लोगों ने नाले के किनारे बांस बल्ली से झोपड़ी बनाकर कब्जा कर लिया था तो सुपेला बाजार में दुकानदारों द्वारा नाली पर कांक्रीट से बनाई गई रैम्प, चबूतरे आदि को राजस्व एवं स्वच्छता कर्मचारियों की टीम ने मार्केट के एक ओर तोड़कर नाली का कब्जा खाली कराया। जिससे बारिश का पानी बिना कोई अवरोध के गंतव्य की ओर प्रवाहित हो सके। निगम प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नाली पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया गया था।

व्यवसायियों द्वारा नाली में मलबा डालकर स्लेब व सीढ़ी आदि बनाकर दुकान का सामान सड़क तक फैलाकर व्यवसाय कर रहे थे, इसके कारण सफाई कर्मचारियों को नाली साफ करने में कॉफी परेशानी का सामना करना पड़ता था तथा नाली जाम होने से बारिश का पानी सड़कों पर बढ़ने की संभावना बढ़ गई थी। इन सब परिस्थितियों को देखते हुए नाली पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की गई। उल्लेखनीय है कि निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने नाली से अतिक्रमण हटाकर सफाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हुए हैं, ताकि नालियों के माध्यम से पानी की निकासी सुगम हो।

गौरतलब है कि यहां बड़ी संख्या में शहर के नागरिक सामान खरीदने आते हैं। सुपेला बाजार में गणपति टाइल्स से बालाजी ट्रेडर्स तक की ओर नाली के उपर दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण करते हुए चबूतरा, सीढ़ी तथा नाली के उपर कांक्रीट डालकर व्यवसाय किया जा रहा था। काफी समझाइश देने के बावजूद भी नालियों से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इसकेे कारण हर बार सफाई में दिक्कतें होने लगी थीं। बरसात के दिनों में पानी भी नाली जाम होने के कारण रास्तों पर बहने लगती है। कई स्थानों पर से निकासी बंद हो गया था, इससे सड़क पर गंदगी फैलने लगी थी।

इसके कारणे मार्केट में दुर्गंध फैलने की संभावना भी बढ़ गई थी। साथ ही यहां से गुजरने वाले नागरिकों को परेशानी होती थी। समस्या को गंभीरता से लेते हुए अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। व्यवसाय करने के लिए मार्केट में नाली के दोनो ओर दुकानदारों द्वारा नाली पर स्लेब, फर्श तथा कांक्रीट डालकर अतिक्रमण लिया गया था।

अतिक्रमण कर बनाए गए चबूतरे पर व्यवसाय करने के लिए इनके द्वारा सामग्री भी यही रखी जाती थी। सड़क संकरी होने के कारण आवागमन में भी दिक्कतें होती थीं। इनके विरूद्ध कार्यवाही करने जोन 01 सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर व जोन 02 की तोडूदस्ता टीम ने विभिन्न दुकानों के सामने से अतिक्रमण को हटाकर नालियों की सफाई कराई। कार्यवाही के दौरान जोन 1 और जोन 02 के राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button