खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

संतों का आशीर्वाद पाकर अभिभूत हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा- संतगणों का शुभागमन हमारा सौभाग्य

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से अखिल भारतीय संत समिति के उपाध्यक्ष आचार्य राकेश कुमार जी के नेतृत्व में पहुना में पधारे महामण्डलेश्वर सर्वेश्वर दास जी, महंत त्रिवेणी दास जी, महंत दिव्यकांत दास जी, महंत राधेश्याम दास जी, महंत श्याम सुंदर दास जी, महंत नंदाचार्य जी, महंत विवेक गिरी जी, महंत सीताराम दास जी, महंत राम रूप दास जी का आशीर्वाद पाकर खुशी से अभिभूत हो गए। मुख्यमंत्री ने संतगणों के दर्शन और उनसे प्राप्त आशीर्वाद को अपना सौभाग्य बताते हुए कहा कि यह पल मेरे लिए बेहद प्रसन्नता का पल है। पूजनीय संतगणों के शुभागमन से उनके दर्शन और आशीर्वाद का लाभ प्राप्त हुआ है।

मुख्यमंत्री ने राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शाम यहां राज्य अतिथि गृह पहुना में राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने इसके लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ के प्रांताध्यक्ष अरुण तिवारी, प्रदेश महामंत्री ए. के. चेलक, विरेंद्र नामदेव सहित संघ के अन्य सदस्य मौजूद थे।

मुख्यमंत्री से एशियन थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता राजेश कुमार ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राज्य अतिथि गृह पहुना में साउथ एशियन थाईबॉक्सिंग चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता कोरबा जिले के राजेश कुमार ने सौजन्य मुलाकात की। राजेश कुमार ने बताया कि नेपाल के काठमांडू में 27 से 29 दिसंबर तक अयोजित इस चैंपियनशिप में भारत, नेपाल,श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान को मिलाकर लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण पदक सहित कुल 9 पदक हासिल किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस उपलब्धि के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और लगातार अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित भी किया। इस दौरान आर.पी.आई. के छत्तीसगढ़ प्रभारी अभिषेक वर्मा, दीपक प्रसाद और मनीष सचदेव मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के वार्षिक कैलेंडर का किया विमोचन: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य अतिथि गृह पहुना में सतपुड़ा वन्य जीव फाउंडेशन के अध्यक्ष संदीप पौराणिक द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इस प्रकाशन के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान हर्षा पौराणिक भी मौजूद थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button