छत्तीसगढ़फीचर्ड

बारहसिंगा हिरण के सिंग की तस्करी करते 01 अंतर्राज्यीय आरोपी सहित 02 गिरफ्तार, 02 नग सिंग जप्त

आरोपियान वन्यजीव बारहसिंगा हिरण के सिंगो की कर रहे थे तस्करी,आरोपी ताहेमिंम वजीज है मूलतः महाराष्ट्र का निवासी, आरोपियों द्वारा महाराष्ट्र गढ़चिरौली से बारहसिंगा हिरण के सिंगों को बताया गया है लाना…

रायपुर। दिनांक 15.04.2023 को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई थाना सिविल लाईन क्षेत्रंातर्गत विनोभा भावे नगर स्थित सिंचाई कॉलोनी के पास 02 व्यक्ति अपने पास बोरी में बारहसिंगा हिरण का सिंग रखें है तथा बिक्री की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहें है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन मनोज धु्रव द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी सिविल लाईन को आरोपियों की पतासाजी कर रंगेहाथों गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना सिविल लाईन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिए के व्यक्तियों की पतासाजी कर चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों द्वारा अपना नाम ताहेमिंम वजीर शेख निवासी महाराष्ट्र तथा आतिफ अहमद अंसारी निवासी रायपुर होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में बारहसिंगा हिरण का सिंग रखा होना पाया गया।

बारहसिंगा हिरण के सिंग रखने के संबंध में दोनो से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा था। जिस पर आरोपी ताहेमिंम वजीज शेख एवं आतिफ अहमद अंसारी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध रूप से रखे 02 नग बारहसिंघा के सिंग कीमती लगभग 3,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 217/2023 धारा वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 51 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी- 01. ताहेमिंम वजीर शेख पिता वजीर शेख उम्र 37 साल निवासी ग्राम व पोस्ट कुरखेडा थाना कुरखेडा जिला गढचिरौली महाराष्ट्र।

2. आतिफ अहमद अंसारी पिता शकील अहमद अंसारी उम्र 37 साल निवासी विनोवा भावे नगर शांति नगर थाना सिविल लाईन जिला रायपुर।

कार्यवाही में निरीक्षक अर्चना धुरंधर थाना प्रभारी सिविल लाईन, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से सउनि किशोर सेठ, सउनि प्रेमराज बारिक, प्र.आर. अनिल पाण्डेय, गुरूदयाल सिंह, आर. सुरेश देशमुख, उपेन्द्र यादव, भूपेन्द्र मिश्रा, आलम बेग, आशीष राजपूत, संतोष सिन्हा, अभिषेक सिंह तोमर, कलेश्वर कश्यप एवं म.आर. करूणा वर्मा तथा थाना सिविल लाइन से उप निरीक्षक अरविन्द साहू की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button