दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संयुक्त कलेक्टर एचएस मिरी ने ली सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक, दर्ज की गई कई प्रकरणों पर हुई चर्चा

दुर्ग। जिले में अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अत्याचार निवारण अधिनियम-1995 एवं संशोधन नियम-2016 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में विगत बैठक में पुलिस विभाग से संबंधित प्रकरण, विशेष लोक अभियोजक द्वारा सम्पादित न्यायालयीन प्रकरण, राहत राशि स्वीकृत प्रकरण तथा इस संबंध में दर्ज प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में प्रभारी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास संयुक्त कलेक्टर एच.एस. मिरी, विशेष लोक अभियोजक, अ.जा.क. थाना प्रभारी और समिति सदस्य उपस्थित थे।

बहादुर कलारिन सम्मान पुरस्कार वर्ष 2023 हेतु आवेदन10 अक्टूबर तक आमंत्रित: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ संघर्ष, नारी उत्थान हेतु अभूतपूर्व कार्य करने वाली महिला को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2023 प्रदान किया जाना है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को 02 (दो) लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिका सम्मान के रूप में प्रदान किया जाएगा।

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला-दुर्ग को 10 अक्टूबर 2023 तक सीलबंद लिफाफे में एवं लिफाफे के ऊपर बहादुर कलारिन सम्मान वर्ष 2023 अंकित कर जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in पर अथवा कार्यालय के सूचना पटल मे अवलोकन किया जा सकता है।

’’वीरांगना’’ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 हेतु आवेदन 10 अक्टूबर तक आमंत्रित: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं विशेष कर वीरता, शौर्य, साहस तथा महिलाओं में आत्मबल को सशक्त करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के योगदान को प्रोत्साहित करने की दृष्टि से “वीरांगना” रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 प्रदान किया जाना है। पुरस्कार के रूप में एक महिला को 02 (दो) लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पटिटका सम्मान के रूप में प्रदान किया जायेगा।

जिला कार्यक्रम अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-दुर्ग को 10 अक्टूबर 2023 तक सीलबंद लिफाफे में एवं लिफाफे के ऊपर ’’वीरांगना’’ रानी अवंतिबाई लोधी स्मृति पुरस्कार वर्ष 2023 अंकित कर जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त प्रविष्टियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पुरस्कार के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाईट www.durg.gov.in पर अथवा कार्यालय के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button