छत्तीसगढ़दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संयुक्त महासचिव बृजेश शर्मा को दोबारा मिली बड़ी जिम्मेदारी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह के विधानसभा में लगाएंगे सेंध

भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने नवनियुक्त संयुक्त महासचिव एवं पदाधिकारियों के मध्य लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्ति आदेश जारी की है। जिसमे संयुक्त महासचिव बृजेश शर्मा पर पार्टी नेतृत्व ने दोबारा भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसके पूर्व भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने इन्हे प्रदेश संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी थी, अब पार्टी ने इन पर दोबारा विश्वास जताते हुए इन्हे राजनांदगांव शहर का प्रभारी नियुक्त किया है।

मंगलवार को प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू द्वारा जारी आदेश अनुसार बृजेश शर्मा को राजनांदगांव शहर कांग्रेस कमेटी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से जहा बृजेश शर्मा का कद बढ़ा है वही उनके शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है। बृजेश शर्मा गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के बेहद करीबी माने जाते है।

ज्ञात हो कि बृजेश शर्मा कांग्रेस के क्रमठ कार्यकर्ता है, पार्टी इन पर हमेशा से विश्वास जताते रही है। इन्हे समय समय पर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपते रही है। इन्होंने कई चुनाव में अहम भूमिका निभाई है। आगामी विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के विधानसभा में सेंध लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है।

वही इस नियुक्ति के बाद बृजेश शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, गृहमंत्री सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है पर पूरा खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा। वरिष्ठ पदाधिकारियों के आदेश अनुसार चुनावी रणनीति बनकर जल्द राजनांदगांव का दौरा करूंगा।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button