दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सगे भाई के ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाला आरोपी बड़ा भाई और सहयोगी गिरफ्तार, 35 लाख रुपए का सामान बरामद

भिलाई। प्रार्थी रवि सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 साल साकिन कोहका चौकी स्मृतिनगर थाना सुपेला ने दिनांक 14.10.2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका बड़ा भाई राजकुमार सोनी जो कि करीबन 09 माह से इसके कान्ती ज्वेलर्स कोहका में सेल्समेन का काम करता था जो दिनांक 13.10.2025 को शाम को दुकान में भीड़ भाड़ होने का फयादा उठाकर दुकान के लाकर में रखे 40 नग विभिन्न प्रकार के सोने के मगंलसुत्र कीमती 35,00,000 रू को चोरी कर ले गया है। तत्संबंध में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 1231/2025 धारा 316(4) बी.एन.एस. कायम कर विवेचना में लिया गया है।

प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी एवं चोरी गये सोने के जेवरात की पता तलाश हेतु एसीसीयु यूनिट एवं पुलिस चौकी स्मृतिनगर की टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी।

आरोपी की पतासाजी एवं विवेचना में त्रिनयन एप के मदद से आरोपी राजकुमार सोनी का विभिन्न स्थान का सीसीटीव्ही फुटेज प्राप्त किया गया जो आरोपी राजकुमार सोनी को रायपुर तरफ जाना पाया गया, जिसके आधार पर आरोपी राजकुमार सोनी का उसके बुआ के लड़के सुरेन्द्र सोनी को एक साथ देखे जाने एवं सुरेंद्र सोनी के रायपुर में ज्वेलरी के गलाने का काम करने की सूचना प्राप्त हुई।

प्राप्त आसूचना के आधार पर राजकुमार सोनी के दुर्ग ब्राह्मण पारा स्थित किराये के मकान में दबिश दिया गया, जहाँ आरोपी राजकुमार सोनी एवं उसके फुफेरे भाई सुरेन्द्र सोनी के कब्जे से चोरी का 29 नग सोने के मगंलसुत्र एवं 11 मंगल सूत्र को गलाकर बनाया गया, 02 नग सोने का बिस्कीट तथा चोरी के जेवरात के बिक्री हेतु प्राप्त एडवांस रकम 2,00,000 रू नगदी को विधिवत जप्त किया गया है।

आरोपी राजकुमार सोनी पिता जवाहर सोनी उम्र 50 साल साकिन ब्राम्हण पारा दुर्ग एवं सुरेन्द्र सोनी पिता स्व. मनहरण लाल सोनी उम्र 45 साल साकिन चांदनी चौक पण्डरिया थाना गण्डई जिला केसीजी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रमोद रूसिया, उप निरीक्षक गुरूविन्दर सिंग संधु, प्रआर जितेन्द्र कुशवाहा , अशीष सिंह, प्रेम सिंह, आरक्षक अनिकेत चंद्राकर, हर्षित शुक्ला, कमल नारायण, जुगनु सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button