दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई चरोदा निगम ने अतिक्रमण पर की कार्यवाही, सर्विस रोड को किया कब्जा मुक्त

भिलाई 03। नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा कमिश्नर अजय त्रिपाठी से प्राप्त निर्देशानुसार शुक्रवार को निगम क्षेत्र के उन सभी ठेले और गुमटो पर कार्यवाही की गई। जिनके द्वारा स्थानीय प्रशासन से अनुमति के बगैर व्यापार किया जा रहा था। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा ने इस संबंध में पिछले समय सीमा की बैठक मे समस्त निकाय के अधिकारियो को इस विशय में कार्यवाही हेतु निर्देश प्रदान किये हैं।

जिसके पश्चात भिलाई चरोदा निगम द्वारा ठेले और गुमटी व्यवस्थित करने कार्यवाही की गई है। सिरसा गेट भिलाई 03 मे बास बल्ली लगा तंबू में सामान का विक्रय करने वालो, सड़क पर ठेला और गुमटी रखकर यातायात बाधित करने वालो पर निगम दल द्वारा कार्यवाही की गई है।

कार्यवाही में कार्यपालन अभियंता सुनिल जैन, सहायक अभियंता प्रशांत शुक्ला, सहायक राजस्व अधिकारी अरूणिमा दुबे, उप अभियंता मुकेश रात्रे, उप अभियंता विक्टर वर्मा समेत अन्य निगम कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button