दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सड़क सुरक्षा माह का हुआ समापन: सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने वाले गुड सेमेरिटन को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

आगामी दिनो में बिना हेलमेट एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले पर और सख्ती बरती जावेगी…विगत 15 दिनो में बिना हेलमेट में 2074 एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले-65 वाहन चालको पर कार्यवाही की गई…

भिलाई। दिनांक 14 फरवरी 2024 को सडक सुरक्षा माह के अंतिम दिन एसएनजी स्कूल सेक्टर 04 भिलाई में पुरूस्कार एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें सर्व प्रथम सतीष ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक , यातायात के द्वारा अपने प्रतिवेदन में इस एक माह के दौरान जो भी जागरूकता कार्यक्रम जैस-हेलमेट रैली, नुक्कड नाटक, चौक चौराहो पर समझाईस, शॉट मूवी, रंगोली/पेटिंग प्रतियोगिता, भारी वाहन चालको का स्वास्थ्य परीक्षण, यातायात जागरूकता ट्रैक्टर रैली, 26 जनवरी के दौरान झाकी प्रर्शनीय, एवं विभिन्न कार्यक्रम की जानकारी दी गई।

तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक रामगोपल गर्ग के द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि यातायात पुलिस वाहन चालको को लगातार दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने एवं सभी यातायात नियमों के पालन करने के लिए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चला रही है परंतु पुलिस के प्रयास के साथ साथ आमजन को भी इस मुहीम का हिस्सा बनना चाहिए एवं उनकी भी जिम्मेदारी है की वाहन चालन के समय यातायात नियमों का पालन करे तभी आप किसी सड़क दुर्घटना से बच सकते है जिस तरह मोबाईल की सुरक्षा के लिए व्यक्ति स्क्रीन गार्ड लगाता है उसी तरफ सर की सुरक्षा के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगावे।

इसी क्रम में जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक द्वारा यह जागरूकता कार्यक्रम आज समाप्त नहीं होगा यह आगे भी जारी रहेगा पंरतु लोगो की भी जिम्मेदारी है कि वें स्वयं की सुरक्षा एवं अपनी परिवार की सुरक्षा के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण करे एवं शराब पीकर वाहन कद्यापि न चलाये दुर्ग पुलिस द्वारा आगामी दिनो में हेलमेट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले पर कार्यवाही और सख्त की जावेगी। हेलमेट सभी के लिए अनिवार्य है चाहे वह पुलिस विभाग, प्रेस मीडिया, अन्य शासकीय विभाग एवं आम नागरिक के लिए लागू है।

पुलिस अधीक्षक के उद्बोधन पश्चात सर्वप्रथम सड़क दुर्घटना में घायलो की मदद कर जान बचाने वाले गुड सेमेरिटन (नेक व्यक्ति) को प्रशस्ति पत्र एव स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। तत्पश्चात पेंटिंग के लिए अक्षिता सोनी शिवा पब्लिक स्कूल भिलाई 3, ब्लाईड स्पॉट विषय पर प्रस्तुतीकरण देने के उपलब्ध में कु. तमन्ना पाहुआ एवं प्रेक्षा डॉन हेरेटेज इंटरनेशनल स्कूल के छात्राओं को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार रंगोली/पेटिंग में भाग लेने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम से पांचवे स्थान आने वाले छात्र/छात्राओं को दो वर्गा में स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। यातायात पुलिस का विशेष सहयोग के लिए बाफना टोल प्लाजा, सीएसआईटी कॉलेज प्रबंधन, स्पर्श ऑटो मोबाईल, बीएसपी की नुक्क्ड टीम, श्री शंकरा विद्यालय सेक्टर 10, ट्राफिक वार्डन,मारूति एडवोटाईमिग, क्षेत्रीय परिवहन विभाग, विपिन देवांगन, प्रभारी आईरेड एवं श्रीनिवास को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में यातायात निरीक्षक आनंद शुक्ला द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि, छात्र/छात्राओं, एनसीसी कैटडर्स, एनएसएस कैटडर्स एवं उपस्थित सभी प्रेस मीडिया का आभार व्यक्त किया गया।

आज के इस कार्यक्रम के अभिषेक झा, अति.पुलिस अधीक्षक, शहर, विश्वदीप त्रिपाठी नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, सीएसआईटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ संतोष शर्मा, राजीव नायर, सीआरएम कांउसर सीएसआईटी कॉलेज पुलगांव, एच. करूनाकर प्रोजेक्ट हेड, अमित कुमार, मेनेजर बाफना टोल प्लाजा यातायात के अधिकारी/कर्मचारी, एनसीसी, एनएसएस के छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button