छत्तीसगढ़फीचर्ड

सतनाम गुरुद्वारा में लगे झण्डे को निकालकर फेकने और तोड़फोड़ कर धार्मिक भावना आहत करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

जिले में अपराधों की त्वरित रोकथाम हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एसडीओपी निधी नाग एवं थाना प्रभारी अजय झा के दिशा निर्देश में थाना सिटी कोतवाली के अपराध क्र 338/2024 धारा 295, 34 भादवि के आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया…

बलौदा बाजार। दिनांक 19.05.2024 को प्रार्थी किशोर नवरंगे पिता तीजराम नवरंगे ने एक लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दार्ज कराया कि ग्राम बिटकुली में जानकी छत्तीसगढ़ी पिक्चर बना रहे हैं, जिसके डायरेक्टर कौशल उपाध्याय, दिलेश साहू एवं उनके साथी द्वारा सूटिंग के दौरान सतनाम गुरुद्वारा में लगे झण्डे को निकालकर फेक दिया तथा गुरुद्वारा में छेडछाड तोड़फोड़ कर, धार्मिक भावना आहत करने वाले लोगों के उपर कानूनी कार्यवाही करने बाबत् लेख है।

लिखित आवेदन एवं प्रार्थी के रिपोर्ट पर धारा 295, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना दिनांक 20.05.2024 को डायरेक्टर कौशल उपाध्याय दिलेश साहू एवं उनके साथी द्वारा सूटिंग के दौरान सतनाम गुरुद्वारा में लगे झण्डे को निकालकर ग्राम बिटकुली के तालाब के पास फेंक दिया गया था।

जिसे ग्राम बिटकुली तालाब के पास से आरोपी कौशल उपाध्याय के पेश करने पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपिगण को दिनांक 20/05/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि गांधीराम बंजारे प्रआर 143 एवं पेट्रोलिंग पार्टी का विशेष योगदान रहा।

नाम आरोपीगण-
01. कौशल उपाध्याय पिता गोपाल प्रसाद उम्र 39 वर्ष, साकिन शांति नगर बंधवा तालाब के पास थाना भिलाई 03. जिला दुर्ग।
02. दिलेश साहू पिता शत्रुहन लाल, उम्र 29 वर्ष साकिन बिटकुली थाना सिटी कोतवाली।
03. परसराम साहू पिता कंशराम साहू उम्र 35 वर्ष, दोनों साकिन बिटकुली थाना सिटी कोतवाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button