खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

सनातन धर्म विवाद पर CM योगी आदित्यनाथ का करारा जवाब, कहा- मानवता का धर्म सनातन धर्म है, कोई मूर्खतावश सूर्य पर थूकेगा तो उसके सिर पर स्वयं गिरेगा, उसकी आने वाली पीढ़ी को लज्जित होना पड़ेगा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मानवता का धर्म सनातन धर्म है. इस पर उंगली उठाने का मतलब मानवता को संकट में डालने का कुत्सित प्रयास…

लखनऊ (ए)। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का समय जब पूरा देश सकारात्मक दिशा में बढ़ने का काम कर रहा है, तब कुछ लोगों को ये अच्छा नहीं लगता. इन उपलब्धियों पर उनकी ओर से भारत, भारतीयता, यहां की सनातन परंपरा पर उंगली उठाने का काम किया जा रहा है।

सीएम योगी ने कहा, “आज हमारा देश एक सकारात्मक दिशा में काम कर रहा है, विरासत का सम्मान करते हुए समृद्धि की ओर बढ़ रहा है तो भारत की ये बदलती वैश्वविक छवि कुछ लोगों को अच्छा नहीं लग रहा है. उनकी तरफ से विरासत का अपमान करके सनातन धर्म का अपमान किया जा रहा है. ये भूल गए कि जो सनातन नहीं मिटा था रावण के अहंकार से, जो सनातन नहीं डिगा था कंस की हुंकार से, जो सनातन नहीं मिटा था बाबर और औरंगजेब के अत्याचार से, वह सनातन इन तुच्छ सत्ता परजीवी जीवों से क्या मिट पाएगा? इनको स्वयं अपने कृत्यों पर लज्जित होना चाहिए।”

‘धर्म की स्थापना के लिए हुआ था भगवान कृष्ण का जन्म’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म धर्म की स्थापना के लिए हुआ था, जब भी भारत में कहीं अराजकता फैली तो हमारे ईश्वरीय अवतारों ने विशिष्ट पुंज के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन किया. कर्मन्येवाधिकार्स्ते की प्रेरणा समाज को प्रेरित करती रही है. अगर कही दुष्ट प्रकृति समाज को दूषित किया होगा तो विनाशाय च दुष्कृताम् का पालन करते हुए हमारे ईश्वरीय शक्तियों ने शांति स्थापना की।

मानवता का धर्म है सनातन धर्म- सीएम योगी यूपी के सीएम ने आगे कहा कि मानवता का धर्म सनातन धर्म है. इस पर उंगली उठाने का मतलब मानवता को संकट में डालने का कुत्सित प्रयास. कोई सनातन धर्मावलंबी कभी नहीं कहता कि हम विशिष्ट हैं, हमने यही कहा ‘एकं सद् विप्रा बहुधा वदन्ति.’ कोई मूर्खतावश सूर्य पर थूकेगा तो उसके सिर पर स्वयं गिरेगा, उसकी आने वाली पीढ़ी को लज्जित होना पड़ेगा।

सीएम बोले- शाश्वत सत्य है सनातन धर्म सीएम योगी ने कहा कि भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनने से कोई रोक नहीं सकता. लेकिन, जिनको भारत की प्रगति अच्छी नहीं लगती वो ऐसे ही प्रयास करते रहेंगे. रावण, कंस और हिरण्यकशिपु ने कभी सनातन धर्म और ईश्वर को चुनौती दी थी, आज वो मिट गए, सनातन धर्म शाश्वत सत्य है. यूपी में पुलिस ने भगवान श्रीकृष्ण के कर्मन्ये वाधिका रस्ते और विनाशाय च दृष्कृताम दोनों उपदेशों-सिद्धांतों का पालन करके प्रदेश की छवि बदली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button