Uncategorised

सबमर्सिबल पम्प चोर गिरोह चढा पुलिस के हत्थे, 6 नग सबमर्सिबल पम्प बरामद, 2 आरोपी की तलाश जारी


गरियाबंद। खेत और घरो से सबमर्सिबल पंप चुराने वाला गिरोह आख़िरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। इस गिरोह में एक नाबालिग भी शामिल है। 1 आरोपी से पूछताछ जारी है तो 2 अभी भी फरार है। ज़िले में लगातार सबमर्सिबल पंप की चोरी से किसान और आम लोग परेशान थे। मामले की नज़ाकत को समझते हुए
पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के विशेष मार्गदर्शन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मैनपुर रूपेश डांडे के नेतृत्व में थाना प्रभारी मैनपुर उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर को निर्देश दिए की टीम गठित कर इन आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़े। पुलिस कप्तान से मिले निर्देश के बाद थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर ने टीम गठन कर जाँच पड़ताल में लग गई। और आख़िरकार इन्हें सफ़लता मिल ही गई। मैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जाड़ापदर के गोदरापारा निवासी 35 वर्षीय बीर सिंह पिता बुधराम मरकाम पर संदेह हुआ जो एक निगरानी बदमाश है। कुछ दिन उस पर नज़र रखने के बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जहां उसने अपना गुनाह कबूल लिया। और अपने साथियों का नाम एवं चोरी किये सबमर्सिबल पंप का ठिकाना भी बता दिया।
आरोपी के बताए पते से पुलिस ने 6 नग सबमर्सिबल बोर पंप बरामद किया। जिसमें 2 नग थाना मैनपुर के अपराध क्रमांक 26/20 एवं अपराध क्रमांक 19/20 के है शेष 4 नग बोर पंप के मालिको के पता चलने पर सुपुर्द किया जायेगा। आरोपियों के विरूध्द थाना मैनपुर में अपराध क्रमांक 26/20 एवं अपराध क्रमांक 19/20 धारा 379 भादवि0 के तहत् कार्यवाही करते हुए अपराध पंजीबध्द किया गया वारदात में शामिल 1 नाबालिग को भी पकडे़ और आवश्यक कार्रवाई के बाद उन्हें बाल सुधार गृह भेज़ दिया गया। वही 2 अन्य आरोपी भी फ़रार है। जिनकी तलाश जारी है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूषण चन्द्राकर, सउनि अजय सिंह, सुरेश निषाद आरक्षक माधव साहू , नगर सैनिक पुरूषोत्तम डाहटे, सहायक आरक्षक भरत नेताम की सराहनीय भूमिका रही

Related Articles

Back to top button